ठाणे । साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक न्यास बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट कल्याण (पश्चिम) ठाणे द्वारा गुरुवार दिनांक 21 अगस्त 2025 की संध्या ऑनलाइन काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय गौरव प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार,नागपुर इकाई के मार्गदर्शक जय प्रकाश शर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी उद्घोषक एवं वरिष्ठ कवि आनंद प्रकाश सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में शशि भार्गव अध्यक्ष नागपुर इकाई,मधु स्वामी अध्यक्ष दिल्ली इकाई,पूनम मिश्रा ‘पूर्णिमा’सचिव नागपुर इकाई, आशा दिनकर आस, दिल्ली उपस्थित रहे।बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि,कवि गोष्ठी अध्यक्ष का व्यक्तिगत परिचय देते हुए पारम्परिक स्वागत अभिनन्दन किया।विशिष्ट अतिथियों,वरिष्ठ साहित्यकारों, आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों का स्वागत ट्रस्ट की सचिव सत्यभामा सिंह ‘ जिया’ ने किया।काव्य गोष्ठी का श्री गणेश सुश्री शशि भार्गव के सरस्वती वंदना से हुआ।संचालिका पल्लवी रानी के खूबसूरत संचालन में शिव कुमार सिंह,रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, डॉ रामस्वरूप साहू ,ओम प्रकाश सिंह,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,मधु स्वामी,शशि भार्गव,पूनम मिश्रा पूर्णिमा,आशा दिनकर आस, बिट्टू जैन सना, रीमा चड्ढा, सत्यभामा सिंह जिया, मीनाक्षी शर्मा पंकज,सुमित्रा गुप्ता सखी,संतोष भटकल ने काव्य पाठ किया।बरसात,पर्यावरण,बचपन पीहर,प्रेम,गाँव,वरिष्ठ नागरिक जैसे विषयों पर आधारित कविताएँ सब को बहुत पसंद आई और सभी ने उनका रसास्वदान किया।मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश सिंह ने बीच-बीच में कविताओं की प्रभावशाली समीक्षा करते हुए कवियों का उत्साहवर्धन किया। जय प्रकाश शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ अपना काव्यपाठ किया तथा अंत में न्यास के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने आभार ज्ञापित किया।

