विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के खरौना गांव में सोमवार की रात्रि जर्जर कच्ची दीवार के छप्पर पर गिरने से उसमें सो रही 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई जबकि बगल दूसरी चारपाई पर सो रहा पौत्र को मामूली चोटें आई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। उक्त गांव निवासी प्रभावती देवी पत्नी स्व. रामजियावन यादव रात्रि में खाना खाकर समीप स्थित छ्प्पर में चारपाई पर सोने चली गई। बगल की दूसरी चारपाई पर 10 वर्षीय पौत्र अंश यादव भी सो गया। देररात्री कच्ची दीवार भरभरा कर छ्प्पर पर गिर गई। जिसमें सो रही वृद्धा प्रभावती व अंश दब गए। पौत्र अंश के रोने की आवाज सुनकर उठे अन्य परिजनों ने दोनों को बाहर निकाल वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अंश को मामूली चोटें आई है।सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुँची बक्शा पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना राजस्वकर्मीयों को भी दी गई। प्रभावती के निधन से परिवार को कोहराम मच गया।

