शाहगंज/जौनपुर | बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।जिससे नगर में बकायेदारों में हड़कम्प मचा रहा।
एसडीओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व नगर के आज़मगढ़ रोड पर बिजली बिल के बकायदारों के कनेक्शन किये गए जिसमे कुक 56 कनेक्शन चेक किये गए।और लगभग कुल मिलाकर ढाई लाख बकाया बिजली बिल होने के कारण 11 बिजली कनेक्शन का विच्छेदन किया गया।
एवं मौके पर बड़े बकायेदारों से विद्युत विभाग ने कुल 1 लाख 41 हजार रुपया वसूल किया गया।
चेकिंग अभियान से नगर के विभिन्न हिस्सों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
चेकिंग टीम में विद्युत विभाग के जेई राजकुमार सिंह, सन्तोष, शंकर प्रसाद, एवं आरपी गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

