गौराबादशाहपुर। बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने सोमवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्र विद्यालय से गायब मिलें। जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीईओ ने विभागीय कार्यवाही की।
बीईओ धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य सोमवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर निरीक्षण करने के लिए पहुच गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना सिंह और सहायक अध्यापिका जेया नाज तो समय से मौजूद मिली। लेकिन निरीक्षण के दौरान सुबह आठ बजकर 5 मिनट तक विद्यालय की सहायक अध्यापक अर्चना गौड़, अर्पिता यादव, सद्भावना यादव, संगीता, मेहरूनिशा एवं शिक्षा मित्र नम्रता परिहार और ऋतु सिंह गायब मिली। बीईओ ने पाया कि इन अनुपस्थित शिक्षकों ने कोई छुट्टी भी नही ली थी और बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिली। जिस पर बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने प्रधानाध्यापिका रीना सिंह से नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्र का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की।
वर्जन—
बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर ही सभी शिक्षकों के पहुचने का समय निर्धारित है। जिसमे आठ बजकर 5 मिनट तक पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। जिस पर उक्त शिक्षकों का लापरवाही बरतने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है।

