बरसठी | खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग द्वारा मंगलवार को विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरकारी परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सहरमा स्थित जन सेवा केंद्र (CSC), पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सिरौली गौशाला का स्थलीय जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि, सहरमा स्थित CSC केंद्र व पंचायत भवन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। दीवारों पर योजनाओं से संबंधित जानकारी व चित्र अंकित थे। सभी आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध मिले।सहरमा आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहाँ चित्रांकन कार्य पूर्ण पाया गया, लेकिन पलंबरिंग अधूरी थी। बीडीओ ने सचिव को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को आईसीडीएस विभाग को हस्तांतरित किया जाए। वही मानिकपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से तैयार पाया गया। निर्देश दिया गया कि भवन का शीघ्र हैंडओवर कर संचालन प्रारंभ कराया जाए। तथा सिरौली गौशाला में पशुओं की देखरेख संतोषजनक पाई गई। हरा चारा उपलब्ध था तथा परिसर स्वच्छ मिला। वृक्षारोपण कार्य भी देखा गया, जिसकी सराहना की गई। केयरटेकर की नियमित उपस्थिति भी दर्ज की गई। खंड विकास अधिकारी ने अपने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों में शेष कार्य जैसे टाइल्स व पलंबरिंग को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा गौशाला की साफ-सफाई व पौधों की देखभाल निरंतर बनी रहे। निरीक्षण के दौरान पंचायतों की व्यवस्थाएं सामान्य से संतोषजनक पाई गईं, कुछ निर्माण कार्यों के शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

