धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन ने शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 को माइनिंग अनुशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। कंपनी के निदेशक (तकनीकी) की स्वीकृति से जारी इस आदेश के तहत कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार गणेश चंद्र साहा, महाप्रबंधक (खनन), बीसीसीएल को पीबी एरिया के एरिया जनरल मैनेजर के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं राज कुमार, जो अब तक कतरास एरिया के एरिया जनरल मैनेजर थे, उन्हें क्वालिटी कंट्रोल (QC), बीसीसीएल मुख्यालय में भेजा गया है।
इसके अलावा, अन्य तबादले इस प्रकार हैं —
- सुधाकर प्रसाद को QC, बीसीसीएल से कतरास एरिया भेजा गया है।
- पियूष किशोर अब बारोरा एरिया से गोविंदपुर एरिया जाएंगे।
- अनिल कुमार सिन्हा को बस्ताकोला एरिया से लोधना एरिया स्थानांतरित किया गया है।
- प्रणब दास अब कुसुंडा एरिया से बस्ताकोला एरिया जाएंगे।
- निखिल बी. त्रिवेदी को लोधना एरिया से कुसुंडा एरिया भेजा गया है।
- तुनेश्वर पासवान को बस्ताकोला एरिया से ई.जे. एरिया भेजा गया है।
- किशोर कुमार सिंह को गोविंदपुर एरिया से बारोरा एरिया स्थानांतरित किया गया है।
- संजय कुमार, जो जीएम (जियोलॉजी) बीसीसीएल में कार्यरत थे, उन्हें नई जिम्मेदारी GM (Geology, UG & Siding) तथा D(T) P&P कार्यालय में दी गई है।
- वहीं नंदेश्वर राय, चीफ मैनेजर (माइनिंग), को एडिशनल जनरल मैनेजर, पीबी एरिया के रूप में पदस्थापित किया गया है।
कंपनी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के 15 दिनों के भीतर PAR/SPARROW लक्ष्य निर्धारण प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
बीसीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में कहा गया है कि श्री गणेश चंद्र साहा 31 अक्टूबर 2025 से पीबी एरिया के एरिया जनरल मैनेजर का कार्यभार संभालेंगे।

