शक्ति पीठ मंदिर में जिलाधिकारी का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं को फल वितरित
जौनपुर। बुढवा मंगल पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शक्ति पीठ मंदिर अजोसी महावीर धाम में दर्शन और पूजा अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने धाम की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उपस्थित लोगों ने मंदिर की ऐतिहासिकता और पौराणिकता के बारे में बताते हुए कहा कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। जिलाधिकारी ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फल वितरित किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अमित सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
बुढवा मंगल पर्व के अवसर पर शक्ति पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी के दर्शन और पूजा अर्चन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

