धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को धर्मापुर बाजार, गजना, रामपुर बाजार सहित क्षेत्र के बैंकों के बाहर संदिग्ध हालात में खड़े 5 बाइक को कब्जे में ले लिया गया।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय गुरुवार को सुबह 11 बजे धर्मापुर बाजार स्थित यूनियन बैंक की चेकिंग करने के लिए पहुचे इस दौरान उन्हें बैंक के बाहर एक बाइक संदिग्ध हालात में खड़ी मिली जिस पर काफी देर तक कोई नही आया तो पुलिस ने उक्त बाइक को कब्जे में ले लिया। इसी प्रकार गजना, रामपुर व कस्बा स्थित बैंक में भी चार संदिग्ध बाइक को कब्जे में ले लिया गया।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बैंक के निरीक्षण के दौरान अलग अलग बैंक से कुल 5 संदिग्ध बाइक को कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। तथा बैंक के मैनेजर को भी निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरों के मदत से बैंक में आने जाने वाले लोगो पर नजर रखें।

