By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के उपलक्ष में भक्ति संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के उपलक्ष में भक्ति संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन
महाराष्ट्र

भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के उपलक्ष में भक्ति संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

Akhand Rashtra
Last updated: April 8, 2024 12:53 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुम्बई। लोढ़ा फाउंडेशन की प्रमुख व अंतर्राष्ट्रीय जैन साहित्य संगम की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा व श्रीमती हुलासी वाणीगोता के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में भव्य भक्ति संध्या व संगीत विभूति सम्मान समारोह का आयोजन 6 अप्रैल ,2024 को शारदा मंदिर हाई स्कूल में किया गया।अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि इस आयोजन में 30 जैन महिला मंडलों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मावलंबियों को देर शाम तक भक्ति की गंगा बहाकर मंत्रमुग्ध कर दिया । संगीत की सुमधुर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया । इस अवसर पर संगीत की विविध विधाओं से जुड़ी विभूतियों का भावभीना अभिनंदन किया गया । राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, संगत नाटक अकादमी से पुरस्कृत कत्थक नृत्यांगना, पद्मश्री डाॅ. सुनयना हजारीलाल (फेलो), श्री विजय चव्हाण (ढोलक), डाॅ. श्रीमती शैलेष श्रीवास्तव (उत्तरप्रदेश लोकसंगीत), श्रीमती लाभकारी (मणिपुर नृत्य) एवं पंडित कालीनाथ मिश्रा (म्युजिक फार डांस) को मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा ने सम्मानित किया । कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अशोक सर्राफ (अभिनेता), नीलाद्री कुमार (क्रियेटिव एण्ड एक्सपेरिमेंटल म्युजिक), श्रीमती देवकी पंडित नांबीयार (हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत) को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोढ़ा फाउंडेशन के प्रमुख व महाराष्ट्र सरकार केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के सिद्धांतों की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए जीवन को महावीरमय बनाने पर बल दिया ।कार्यक्रम में आयरलेंड की महावाणिज्य दूत सुश्री अनीता शैली तथा प्रसिद्ध गायक उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं । सम्मानित अतिथि के रूप में दूरदर्शन के पूर्व डायरेक्टर डॉ शैलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अतिथियों व कलाकारों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि भगवान महावीर के 2550 वें जन्मकल्याणक वर्ष के अंतर्गत देश-विदेश में जैन साहित्य संगम व लोढ़ा फाउंडेशन के द्वारा साहित्यिक संगोष्ठी, कवि सम्मेलन व भक्ति संध्या आयोजन किए जा रहे हैं ।जैन साहित्य संगम व लोढा फाउंडेशन के इस सफल आयोजन के लिए जगदीप जैन “हर्षदर्शी” (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व मनोज मनोकामना (राष्ट्रीय महामंत्री) ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम को अपने संगीत से आशीष मोरखिया ने आकर्षक बनाया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ यादव संघ प्रगति पैनल को मिल रहा समर्थन
आचार्य पवन त्रिपाठी ने संभाला श्रीसिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पदभार
ब्राह्मण एकता मंच ने किया संजय उपाध्याय का समर्थन
महापालिका के बंद पड़े हॉल से जनता बेहाल
पंडित मुरलीधर पांडेय की 10 किताबों का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आनंद दुबे का संजय निरुपम पर निशाना
Next Article इफ्तार पार्टी में शामिल हुए शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up