By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भगवान श्रीराम के आदर्शों से संस्कारित हो रहे नौनिहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > भगवान श्रीराम के आदर्शों से संस्कारित हो रहे नौनिहाल
उत्तर प्रदेशराज्य

भगवान श्रीराम के आदर्शों से संस्कारित हो रहे नौनिहाल

Adminakhandrashtra
Last updated: May 14, 2025 7:01 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
भगवान श्रीराम के आदर्शों से संस्कारित हो रहे नौनिहाल
SHARE

जौनपुर, सिरकोनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चकताली में चल रही ग्रीष्म कालीन वेद एवं रामायण कार्यशाला के अंतर्गत पंचम दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के भावों के साथ मनाया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन नहीं, बल्कि उन दिव्य शिक्षाओं को बालमन में रोपित करना है, जिससे आने वाली पीढ़ी धर्म, नीति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के उज्ज्वल पथ पर अग्रसर हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम तथा राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह पुनीत कार्य प्रशिक्षक अमरजीत , समन्वयक उषा सिंह, SMC अध्यक्ष रीता देवी तथा ग्राम प्रधान ललिता यादव द्वारा संपन्न हुआ। वातावरण मंगलमय हो उठा जब रामचरितमानस के सुंदरकांड की पंक्तियाँ ताल, स्वर और लय के साथ गूंज उठीं।

कार्यशाला में प्रशिक्षक अमरजीत , सहप्रशिक्षक पूनम राव और कुंदन ध्यानी ने बच्चों को रामायण का सस्वर पाठ, भावपुर्ण गायन तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराया। हनुमान चालीसा का पाठ और अमर देशभक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी” ने हर श्रोता की आंखों में श्रद्धा और गर्व के आंसू ला दिए।

रामचरितमानस गायन की विविध विधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और बच्चों को हारमोनियम व तबले के समन्वय से संगीतमयी प्रस्तुति का अभ्यास भी कराया गया। अमरजीत जहां हारमोनियम पर संगत कर रहे हैं, वहीं कुंदन ध्यानी तबले पर बच्चों को ताल का अभ्यास करवा रहे हैं।

इस प्रेरणादायी कार्यशाला में केवल छात्र ही नहीं, गांव के अनेक अभिभावकगण भी श्रद्धाभाव से सहभागी बने। ललिता यादव, सरविंद यादव, रीता देवी, मोनी यादव, सुनीता देवी, वंदना यादव, काजल, गोल्डी सहित दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह प्रमाणित किया कि धर्म और संस्कृति की यह अलख जन-जन के हृदय में जागृत हो रही है।

विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्रगण भी इस अध्यात्मिक और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत आयोजन में समर्पण भाव से सम्मिलित रहे। निश्चित ही यह कार्यशाला आने वाले समय में संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ एवं चरित्रवान पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

जमीनी विवाद के चलते महिलाओं पर कर दिया हमला , पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सिरकोनी-रसैना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, जनता में आक्रोश
*सरकारी टीचर को छोड़कर विवाहिता ने प्रेमी के साथ किया विवाह*
अटल के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह द्वारा 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित
जगत् में जो कुछ भी चराचर पदार्थ हैं, सब ईश्वर से व्याप्त हैं : आचार्य बसंत शुक्ल 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रबंधक महासंघ का विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम प्रबंधक महासंघ का विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम
Next Article बालाजी पूजन सामग्री एवं कॉस्मेटिक – आपकी हर जरूरत का समाधान!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up