दो दिवसीय भरत मिलाप 8,9 अक्टूबर को
सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- थाना परिसर में दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जॉइन मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सीओ प्रतिमा वर्मा, थाना प्रभारी केके सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।बैठक में मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता,चौकियों और दलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मेले में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी चौकियों के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने चौकियों के आगे चौकी नंबर और अध्यक्ष का नाम अंकित बैनर लगाएं।।मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि चौकियों पर अश्लील नृत्य व गीत पूरी तरह से प्रतिबंध रहेंगे।

दलों के गेटों की चौड़ाई 15 फीट और ऊंचाई 18 फीट तथा डीजे व चौकी की चौड़ाई 12 फीट और ऊंचाई 14 फीट होनी चाहिए। साथ ही, मछली शहर रोड से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक लगे डिवाइडर हटाने पर जोर दिया जिस पर ज्वॉइन मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेले के दो दिन पहले डिवाइडर हटा दिया जाएगा।बैठक में भारी वाहनों के डायवर्जन करने की मांग की गई। 6 अक्टूबर को मेला महासमिति की दर्शानाथ चौकी से दो दिवसीय भरत मिलाप का शुभारंभ किया जायेगा।थाना प्रभारी केके सिंह ने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की भारी तैनाती रहेगी। ज्वॉइन मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने मेले में फायर ब्रिगेड की तैनाती, स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू,चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य,मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, विधुत एसडीओ आलोक उपाध्याय, चिकित्सा प्रभारी राजेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, अंजुमन सदर तहसीमुलहक बन्ने, पूर्व सदर रियाज़ अहमद, आज़म राईन, रंजीत गुप्ता, गणेश सभासद, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, संदीप केसरी, राजकुमार जायसवाल, राजीव केशरी, राजू दूबे, राजकुमार केशरी व विनोद चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

