जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरगुदर पुल से गैंगस्टर संगम यादव को गिरफ्तार किया है। संगम यादव हुसैनाबाद थाना शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
ज्ञात हो कि प्रमोद यादव की हत्या सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर गांव में हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने उन्हें गोली मार दी थी।
घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब संगम यादव की गिरफ्तारी से मामले की जांच और मजबूत हुई है।
सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड के सभी आरोपियों पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

