By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ ठोंकी ताल!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ ठोंकी ताल!
ताज़ा ख़बरें

भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ ठोंकी ताल!

Akhand Rashtra
Last updated: July 13, 2024 7:03 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ ठोंकी ताल!
SHARE

जौनपुर। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी कही जाने वाली भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ गिरना शुरू हो गया है। विपक्ष 2024 लोकसभा चुनाव को एक झांकी के रूप में देख रहा है। आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावित पराजय मानी रही है । यह बात खुद बदलापुर विधानसभा से भाजपा के दूसरी बार विधायक बने रमेश चंद्र मिश्र कह रहे हैं। रमेश चंद्र मिश्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वर्ष 2027 में हमारी सरकार बनाने की स्थिति नहीं है। उन्होंने यूपी में केंद्रीय नेतृत्व से दखल देने और बड़ा निर्णय करने की मांग को लेकर एक प्रकार से योगी सरकार के खिलाफ ताल ठोंक दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने खुद अपना वीडियो वायरल कराया है। वीडियो में केंद्रीय नेतृत्व को दखल देने की मांग कर विधायक ने साफ तौर पर बताने का प्रयास किया है कि प्रदेश नेतृत्व के बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता। लोकसभा चुनाव के पहले कुछ ऐसे ही बड़बोले नेताओं के बयानों से पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। आरएसएस को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान की बात करें अथवा संविधान को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बयान की बात करें, दोनों ही बयानों से भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा का दूसरी बार विधायक बने रमेश चंद्र मिश्र को हमेशा सुर्खियों में बने रहने की आदत है। उनके वक्तव्य से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है,वहीं समाजवादी पार्टी खेमे में उत्साह दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में उनके वीडियो को जमकर वायरल कर रही है। इस तरह का वीडियो वायरल करने के पीछे विधायक की क्या मंशा है, यह समझ से परे है। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के अनुसार भाजपा में आने से पहले विधायक बहुजन समाज पार्टी में थे, ऐसे में कहीं अबकी बार समाजवादी पार्टी की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं? पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा में यदि कोई कमजोरी है तो उसे दूर करना विधायक का काम है। एक प्रकार से विधायक ने अभी से अपनी हार स्वीकार कर ली है। ऐसे में किस दावे के साथ वे फिर से टिकट मांग सकते हैं? एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश के संदर्भ में दिया गया उनका बयान पूरी तरह से आधारहीन है। यह एक प्रकार से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास है। पार्टी के ही एक पदाधिकारी का कहना है कि विधायक जी मंत्री बनने के लिए योगी सरकार पर दबाव डाल रहे हैं। सच्चाई चाहे जो हो, परंतु एक बात तो सच है कि इस तरह की बयान बाजी से पार्टी की छवि और कार्यकर्ताओं के मन पर बुरा असर पड़ता है।

एम डब्ल्यू ओ ने 151 जरूरतमंदो को किया कंबल वितरण
यूबीआई के नये उप क्षेत्र प्रमुख बने सुनील कुमार
चुनावी रंजिश को लेकर शाहगंज में दलित परिवारों पर जानलेवा हमला
संस्कृत के प्रकांड विद्वान लाल पंडित का आकस्मिक निधन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोइथा ब्लॉक के अनेक गांवों में किया वृक्षारोपण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डॉ मेघना सिंह ने किया सकारात्मक सोच पर टॉक शो का संचालन डॉ मेघना सिंह ने किया सकारात्मक सोच पर टॉक शो का संचालन
Next Article प्रसिद्ध गीतकार फणींद्र राव का कल्याण में सम्मान प्रसिद्ध गीतकार फणींद्र राव का कल्याण में सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up