योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध प्रदेश
डबल मर्डर केस को पुलिस जल्द करे अनावरण
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुले आम गोलियां चला रहे हैं। अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है।उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगवा चंदौकी के दो सगे भाइयों हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। यह कैसी भाजपा सरकार है, जहां चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है। भाजपा सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं। मुंगराबादशाहपुर रामनगर में बीते शनिवार को करीब आठ बजे मनबढ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाने शाहजहां (60) वर्ष और जहांगीर (45) वर्ष की मौत हो जाती है। डबल मदर केस में को पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस प्रशासन घटना का अनावरण नहीं कर पाई है। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने जिला प्रशासन से मांग किया कि शाहजहां और जहांगीर के दोनों परिवारों को सुरक्षा व्यवस्था और शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, ताकि इन परिवारों के साथ और कोई अप्रिय घटना न हो। डबल मर्डर केस को कोई विशेष एजेंसियों द्वारा कराया जाए। जिस घटना का अनावरण जल्द हो सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन घटना का अनावरण जल्द नहीं कर पाती तो समाजवादी पार्टी के लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे जिसकी समझ जिम्मेदारी पुलिस व जिला प्रशासन की होंगी। इस अवसर पर सपा जिला महासचिव प्रवीण सरोज, नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ व उपाध्यक्ष अफ़सर राईन आदि लोग मौजूद रहे।

