By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने लोकसभा चुनाव दिया भाजपा को समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने लोकसभा चुनाव दिया भाजपा को समर्थन
महाराष्ट्र

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने लोकसभा चुनाव दिया भाजपा को समर्थन

Akhand Rashtra
Last updated: May 19, 2024 4:57 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने लोकसभा चुनाव दिया भाजपा को समर्थन
SHARE

मुंबई। लोकसभा चुनाव में जहां भारतीय शक्ति चेतना पार्टी देश की 52 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी के अनुरोध पर बाकी की सभी सीटों पर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन की घोषणा की है। देशहित में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने अपने आध्यात्मिक गुरू एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संस्थापक परम पूज्य शक्तिपुत्र गुरूजी से मुलाकात कर भाजपा तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का उद्देश्य एक ही होने का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवारों को समर्थन देने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को भाजपा के पक्ष में समर्थन जारी करने के निर्देश दिए थे। गौरतलब हो कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र का वह स्वरूप प्रदान करने के लिए किया गया है, जिसमें सम्प्रदायिकता, जातिभेद, छुआछूत, गरीबी, धर्मांधता, अशिक्षा व भय भूख-भ्रष्टाचार रूपी समाजिक विसंगतियों से मुक्त एक सद्भावनापूर्ण समाजिक व्यवस्था का दर्शन हो। 7 मई 2013 को पार्टी की आधारशिला रखकर एक शक्तिशाली, समृद्धशाली एवं स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में उस भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पुरुषार्थ, सद्भाव एवं सहिष्णुता जैसी उच्च सामाजिक भावनाओं की स्थापना सदैव सदैव के लिए की जा सके। बीते 16 मई को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी के नेतृत्व में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के हरियाणा प्रांत की शाखा की बैठक संपन्न हुई। प्रदीप कलेसर, अशोक आहूजा, रणधीर सिंह, राजेंद्र मेहता, अनीता पाल, बीना सैनी, विक्रम सैनी, देवेंद्र सैनी, नितेश चोपड़ा और कई अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवता की सेवा हेतु व राष्ट्रीय ताकतों को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के हरियाणा प्रांत
की कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, गुड़गांव, सोनीपत, भिवानी, महेन्द्रगढ़, सिरसा व चंडीगढ़ आदि लोकसभा चुनाव की सीटों पर सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रहितों को देखते हुए बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सत्तादल भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को देश की सभी सीटों पर बिना शर्त समर्थन की घोषणा की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने बताया कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संस्थापक परम पूज्य शक्तिपुत्र गुरूजी का मध्यप्रदेश में वृहद आश्रम है, जहां भव्य माताजी के मंदिर में विगत 40 वर्षों से अखंड ज्योत अनवरत प्रज्ज्वलित है। इस आश्रम में नशा मुक्ति, व्यसन तथा मांसाहार छोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है, जिससे अब तक लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। पिछले दिनों नागपुर में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा व्यसन मुक्ति तथा हिंदुत्व और सनातन की रक्षा के लिए विराट रैली निकाली गई थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। भवानजी ने कहा कि इस पार्टी का पूरे देश में जनाधार है, जिसका लाभ भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में भरपूर मिलेगा।

मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे का जौनपुर में सम्मान
डॉ योगेश दुबे की याचिका का इंपैक्ट
मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
BMC स्कूलों की वार्ड स्तरीय नाट्य स्पर्धा संपन्न
पोइसर जिमखाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शिक्षकों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी –यशपाल सैनी शिक्षकों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी –यशपाल सैनी
Next Article कृपाशंकर की जीत से खुलेगा जौनपुर के विकास का नया दरवाजा –चित्रसेन सिंह कृपाशंकर की जीत से खुलेगा जौनपुर के विकास का नया दरवाजा –चित्रसेन सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up