By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भारती श्रीवास्तव ने संभाला मुख्याध्यापिका का पदभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भारती श्रीवास्तव ने संभाला मुख्याध्यापिका का पदभार
महाराष्ट्र

भारती श्रीवास्तव ने संभाला मुख्याध्यापिका का पदभार

Akhand Rashtra
Last updated: December 21, 2023 12:04 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ शिक्षिका भारती संजीव श्रीवास्तव को पदोन्नति देते हुए मुख्याध्यापिका पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने जोगेश्वरी गुंफा रोड मनपा हिंदी शाला क्रमांक – 1 की मुख्याध्यापिका के रूप में अपना पदभार विधिवत संभाल लिया है। इस अवसर पर शाला के शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय ने नवनियुक्त मुख्याध्यापिका भारती संजीव श्रीवास्तव को शाॅल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद राय, अरविंद सिंह, शिक्षिका शीतल संखे, शिक्षकेत्तर कर्मचारी भागन गायकवाड़, निर्मला परमार भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि मुंबई में जन्मीं भारती संजीव श्रीवास्तव गहन अनुभव रखने के साथ ही उच्च शिक्षित भी हैं। वे एम ए., एम एड., शोधार्थी (हिंदी) मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई तक की डिग्रीधारी हैं। वे शिक्षाविद्, प्रशिक्षित शिक्षिका, समीक्षक, कवयित्री भी हैं। नवनियुक्त मुख्याध्यापिका भारती श्रीवास्तव ने 12 वर्ष मुंबई महानगरपालिका के भाषा विकास प्रकल्प में स्रोत व्यक्ति (शिक्षक प्रशिक्षक),
पूर्व अभ्यास गट समिति सदस्य – पाठ्यपुस्तक निर्मिती एवं संशोधन मंडल, पुणे, बालभारती 2015 से 2020 तक तथा राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार सभा, वर्धा में पाठ्यक्रम संबंधी कार्य किया है। बालभारती महाराष्ट्र बोर्ड, कक्षा पांचवीं प्रथम भाषा हिंदी में स्वरचित कविता का समावेश, आईसीएससी, सीबीएससी बोर्ड की पाठ्य पुस्तक ‘मैथिली’ की कक्षा चौथी में कहानी के समावेश के साथ ही भारत की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके शोध लेख, समीक्षाएं व कविताएं प्रकाशित हो चुके हैं। पहले ही एकल काव्य संग्रह ‘उसका सूरज’ हेतु महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा भारती संजीव श्रीवास्तव संत नामदेव काव्य रजत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ योगेश दुबे की याचिका का इंपैक्ट
कृपाशंकर सिंह की बड़ी बहन पार्वती सिंह का निधन
घाटकोपर में स्वस्थ राष्ट्र को समर्पित, देव देश मेडिकल्स का उद्घाटन
मीरा भायंदर के अगले भाजपा विधायक को लेकर सस्पेंस बरकरार
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की पूर्व छात्रा को किया गया सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article झोपड़ा वासियों के पक्के घरों का सपना जल्द होगा साकार
Next Article वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश यादव की मां लखवंती देवी का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up