मुंगराबादशाहपुर। जनपद कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के लौहदा गांव में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुराचार से आक्रोशित लोगों के साथ प्रयागराज ज्ञापन देने जा रही समाजसेवी डॉ सरस्वती पाल को चौबीस घंटे के लिए उनके घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। और उन्होंने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष को अपना ज्ञापन दिया और न्याय दिलाने की मांग की।
बताते चलें कि बीते माह में कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के लौहदा गांव में 28 मई को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं पाल समाज की बेटी के साथ हुए दुराचार को लेकर डॉ सरस्वती पाल के साथ सैकड़ो की संख्या में जनपद जौनपुर प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर का पाल समाज द्वारा आईजी प्रयागराज को ज्ञापन देने की जानकारी मिली तो प्रशासन ने सरस्वती पाल को उनके ही घर में चौबीस घंटों तक नजरबंद कर दिया गया। लोगों ने बताया कि उक्त पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु ज्ञापन देना चाहता था। लेकिन हम सबको रोक दिया गया। ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा की अनुपस्थिति में मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को सौंपा गया और पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

