By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भीषण गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों की भाजपा हॉकर्स यूनिट ने बुझाई प्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भीषण गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों की भाजपा हॉकर्स यूनिट ने बुझाई प्यास
महाराष्ट्र

भीषण गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों की भाजपा हॉकर्स यूनिट ने बुझाई प्यास

Akhand Rashtra
Last updated: May 25, 2024 6:00 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
भीषण गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों की भाजपा हॉकर्स यूनिट ने बुझाई प्यास
SHARE

मुंबई। दादर स्टेशन पर मरम्मत का हवाला देकर प्लेटफार्मों के खाद्य स्टालों को बंद कर दिए जाने से रेल यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल रेल यात्रियों को राहत देने की पहल भाजपा हॉकर्स यूनिट के मुंबई अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी ने अपनी टीम के साथ करते हुए हजारों बोतल पानी का मुफ्त वितरण किया। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। भवानजी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है, और जल का महत्व तो लोगों को इस भयंकर गर्मी में समझ में आता है। देश के सभी धर्मो में कहा गया है की प्यासा आदमी हो या फिर जानवर अथवा पक्षी, सभी को पानी पिलाना मानव का धर्म होता है। किसी को भी पानी पिलाने से पुण्य का फल मिलता है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी ने दादर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के सभी खाद्य पदार्थों के स्टालों को अविलंब शुरू करने, तथा फिलहाल इस भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल का प्रबंध करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दादर स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की तादाद में यात्रियों का आवागमन होता है, और अचानक सभी खाद्य पदार्थों के स्टाल इस गर्मी के सीजन में अचानक बंद कर देना रेल प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भवानजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हालात शीघ्र न सुधरने पर भाजपा हॉकर्स यूनिट के पदाधिकारी रेल यात्रियों के साथ सड़क पर उतर कर तीव्र रेल रोको आंदोलन के लिए विवश होंगे। दादर स्टेशन के प्रबंधक ने इस मामले में गंभीर कदम उठाने का आश्वासन बाबूभाई भवानजी को दिया है। इस मौके पर भाजपा हॉकर्स यूनिट के मुंबई उपाध्यक्ष प्रदीप पानसांडे, रविशंकर मौर्या, जितेंद्र सालुंके, संतोष पायधुने, जितेंद्र गुप्ता, रजनी साहू, मिलिंद सारंग, सुनीता गुडेकर, मालती वैश्य, जीतेंद्र कांबले, रविशंकर मौर्या, सुनीता ताईकुडेकर, निकेश कदम, सुरेश धोते, जयप्रकाश परेलकर, मयूर गेगरमल, कमल आडवाणी, बी.एन.गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर भारतीय मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का सम्मान 
संस्था एक प्रयास भारत द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया
कर्मों का फल इंसान को भोग कर ही जाना है – कुणाल महाराज
बांग्लादेश में गैर मुस्लिमों पर हो रही हिंसा को लेकर भड़के बाबूभाई भवानजी
कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महर्षि कश्यप जयंती समारोह में कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी महर्षि कश्यप जयंती समारोह में कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी
Next Article कृपाशंकर सिंह की जीत के लिए अपना पूर्वांचल महासंघ ने झोंकी ताकत कृपाशंकर सिंह की जीत के लिए अपना पूर्वांचल महासंघ ने झोंकी ताकत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up