नौपेड़वा(जौनपुर) तेजीबाजार थाना क्षेत्र के भुतहा एवं गौराकला गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी चुरा ले गए। बुधवार सुबह चोरी देख अवाक परिजन घटना की सूचना पुलिस को दिया चोरी की खबर पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया टीम ने नमूना एकत्र किया। थाना क्षेत्र के भुतहा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि रात्रि में परिवार के साथ लोग बाहर एवं बरामदे में सो गए। रात्रि पहुँचे अज्ञात चोरों घर के पीछे से छत पर चढ़ आंगन में उतर गए। चोरों ने बड़ी ही सावधानी से कमरें में रखी आलमारी व पेटी तोड़कर उसमें रखें सोने की चार अगूंठी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, बाली, झुमका व नौ हजार नगदी चुरा ले गए। कुछ अटैची चोर खेत मे भी ले जाकर तोड़ दिए। दूसरी घटना गौराकला गांव निवासी फूलचन्द गौड़ ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रात्रि में चोरों ने घर में घुसकर सोने की दो अंगूठी, झुमका व तीन जोड़ी चाँदी के पायल के अलावा घर में रखे 70 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। पुलिस तहरीर लेकर चोरी की घटना की जांच कर रही है।

