By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भोजपुरी लोकगायक गंगा गुंजन का अल्पायु में निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भोजपुरी लोकगायक गंगा गुंजन का अल्पायु में निधन
ताज़ा ख़बरें

भोजपुरी लोकगायक गंगा गुंजन का अल्पायु में निधन

Akhand Rashtra
Last updated: April 10, 2024 12:19 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

आज़मगढ़। भोजपुरी के अप्रतिम गायक गंगा गुंजन का हृदयगति रुकने से बीएचयू में दुःखद निधन हो गया। 31 वर्ष की अल्पायु में उनका इस दुनिया को अलविदा कहना पूरे जनपद वासियों को रुला गया। गंगा गुंजन कम उम्र में ही भोजपुरी चैनलों में अपनी गायिकी का लोहा मनवा चुके थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में उनके गीत बड़े चाव से सुने जाते थे। उन्होंने कवि लाल बहादुर चौरसिया द्वारा रचित कई गीतों में अपनी आवाज़ दी थी, उनमें से कुछ गीत वायरल हुए। इसी क्रम में उन्होंने भोजपुरी की विभिन्न धाराओं मसलन चैता, कजरी, सोहर, कहरवा आदि में गायन किया है। ये गीत पुरबिया संस्कृति को समझने में मददगार सिद्ध होंगे। सारेगामापा रंग पुरवइया रियलिटी शो (गंगा बिग टीवी) में कई एपीसोड तक अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरने वाला यह होनहार गायक विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था । यूट्यूब पर – मौनी बाबा की पावन कथा भाग एक और भाग दो, मौनी बाबा की पावन आरती, बरुआ बाबा की पावन कथा, सिवनिहवां बाबा की पावन कथा, दुर्गा जी की पावन कथा, महिषासुर वध, देवी गीत, शिव गीत, सामाजिक गीत सहित सैकड़ों भोजपुरी गीत उन्होंने गाया था। विभिन्न मंचों पर देवी जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वैवाहिक उत्सवों में शानदार प्रस्तुतियों से गंगा गुंजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। देश-विदेश में बसे गंगा गुंजन के प्रशंसकों में इस समय मायूसी का माहौल है। नई प्रतिभाओं पर अपनी पैनी नजर रखने वाले हिमाचल प्रदेश के राजेंद्र तिवारी ने कहा, एक चमकते सितारे का अस्त हो जाना पूरे क्षेत्र के लिए दुखदाई है। वहीं लखनऊ के विद्वान मनीषी चंडी प्रसाद मिश्र ‘चंचल’ ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा –
साधना के सिंधु तुमको
है नमन हे बंधु!तुमको,
गायकी का गगन धूमिल
हो गया है,है न झिलमिल,
वेदना के वेग में अब
तनिक अवमंदन न होगा।।
अब पुन: गुंजन न होगा।।
अपने क्षेत्र के ख्यातिलब्ध,अत्यंत सरल और मृदुल गंगा गुंजन के निधन पर डॉ. शालिनी का कहना है, ‘इस लोकगायक का असमय चला जाना बहुत कष्टकर है। प्रतिभा के धनी आज़मगढ़ ने एक बहुत उम्दा व्यक्तित्व और कलाकार खो दिया।’ मौनी बाबा मंडल के अध्यक्ष राजनाथ पांडेय ने कहा, “गंगा गुंजन जी का असमय, अचानक जाना सहज स्वीकार करना उनके परिवार एवं हम आप सब के लिए बहुत ही कठिन है । लेकिन है तो सत्य । विधि के विधान को हमें स्वीकार करना ही पड़ेगा।’ मुंबई से डॉ. जीतेन्द्र पांडेय ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि इतना प्रतिभा संपन्न कलाकार का अल्पायु में चले जाना हमारे क्षेत्र की बड़ी क्षति है। गंगा गुंजन अपने गीतों में अमर हो गए। वे हमारे दिलों एवं जुबान पर रहेंगे। इस असामयिक निधन पर लाल बहादुर चौरसिया लाल ने बताया कि गंगा गुंजन के जाने से मेरी बाहें कट गईं। एक हवा का झोंका आया और उन्हें मेरे सामने से लेकर चला गया। इस बेजोड़ फनकार के जाने से आज़गढ़ जनपद शोक संतप्त है।

बांके बिहारी मंदिर की जमीन को कब्रिस्तान में दर्ज करने पर HC सख्त,तहसीलदार को किया तलब
जौनपुर लोकसभा सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुन्ना त्रिपाठी !
कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल
भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं – आचार्य द्विवेदी
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बदलापुर में नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर लोकसभा सीट से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुन्ना त्रिपाठी !
Next Article राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई प्रवक्ता बने मनीष दुबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up