“एकाग्रता और कभी न हारने का जुनून ही सफलता का मंत्र है”: पुलिस कमिश्नर
मध्य प्रदेश | 30 जून 2025 को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित स्कूल टापर्स सम्मान समारोह में माननीय पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, “आप सभी युवा हमारी राष्ट्र की नींव हैं। आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार और स्कूल के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। मेहनत, अनुशासन, और नैतिकता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।
” उन्होंने छात्रों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पुलिस कमिश्नर ने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन हमेशा छात्रों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के पं.सुरेंद्रबिहारी गोस्वामी एवं भारत की पहली व विश्व की 32 वीं 55 वर्षीय एवरेस्ट फतह माउंटेनियर श्रीमती ज्योति रात्रे ने छात्रों सहित अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। तथा पुलिस कमिश्नर का स्वागत और उनके प्रेरणादायक शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया टुडे के नेशनल एडिटर अजय प्रताप सिंह ने करते हुए सभी को मिडिया टुडे द्वारा देशभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का बहुमूल्य योगदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मिडिया टुडे के एडिशनल डायरेक्टर रोहित यादव, किसान की गाथा समाचार पत्र के संपादक रामस्वरुप लोवंशी जी प्रमुख रुप से उपस्थित हुए। समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक, और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रिसिंपल्स के धन्यवाद संबोधन के साथ हुआ।


