नाराज मंत्री ने बैठक किया स्थगित।
राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को अपने ही गृह जनपद बागपत में अपमानित किया गया जिससे सरकार में बेलगाम अफसर शाही का एक बड़ा उदाहरण है,मंत्री द्वारा गन्ना समीक्षा बैठक में डीएम एसपी और चीनी मिलों के जीएम के न पहुंचने और सलामी न मिलने पर नाराज़ हो गए। उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और बैठक स्थगित कर दी। रालोद कार्यकर्ताओं ने भी अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने की शिकायत की जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नाराजगी जाहिर करते हुए गठबंधन नेतृत्व के साथ गंभीर चर्चा करने की बात कही।
गौर तलब हो रालोद से पुरकाजी विधायक एवं प्रदेश में काबिना मंत्री अनिल कुमार सांसद डा. राजकुमार सांगवान और विधायक डा. अजय कुमार
शनिवार को बागपत में मौजूद रहे। मंत्री द्वारा कलक्ट्रेट । परिसर में गन्ना समीक्षा बैठक आहूत की गई थी जिसमें डीएम और एसपी व दोनों सहकारी चीनी मिलों के जीएम के नहीं पहुंचने और गारद सलामी न मिलने के कारण उनका पारा चढ़ गया। वे बैठक को स्थगित कर नाराज होकर चले गए। उन्होंने बैठक में मौजूद एडीएम और एएसपी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के शनिवार को जनपद में दो कार्यक्रम थे। दोपहर एक बजे उन्होंने लोनिवि गेस्ट हाउस में जनसंवाद किया। यहां रालोद कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया और सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सौदान फौजी ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार है, कोई अधिकारी आम लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा। आम लोगों ने भी अपनी समस्या बताई।

