By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मछलीगांव में चल रही परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मछलीगांव में चल रही परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

मछलीगांव में चल रही परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण

Omkar Tripathi
Last updated: May 20, 2025 6:10 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

बदलापुर (जौनपुर)। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को ब्लॉक बदलापुर के ग्राम मछलीगांव में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कार्य कई दिनों से बंद पड़ा है, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व दो अन्य स्थलों पर परियोजना के लिए जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन सलाइन वॉटर (लवणीय जल) की समस्या के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके पश्चात ग्राम मछलीगांव में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर कार्य प्रारंभ किया गया। लेकिन यहां भी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जो जल जीवन मिशन जैसे महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजना के उद्देश्यों के विपरीत है।

डॉ. दिनेश चंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जनता की मूलभूत आवश्यकता — स्वच्छ पेयजल — से जुड़ी योजना है, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी बदलापुर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी कार्य में देरी को लेकर अपनी चिंता जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और जल्द ही कार्य को पूर्ण गति दी जाएगी।

राजीव गांधी ने युवा भारत की नींव रखी–रामचंद्र मिश्र
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की सराहनीय जनसेवा
उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस
डेढ़ लाख राखी लिफाफे बिक्री कर बनारस परिक्षेत्र ने बनाया पूरे यू पी में बनाया आकाश चूमता नया रिकॉर्ड
समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव की माताजी को दी गई श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आपरेशन सिंदूर से लौटे सैनिक का किया गया स्वागत
Next Article मुंगराबादशाहपुर थाने में लगी भीषण आग 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up