राजन सिंह (अखंड राष्ट्र)
मछली शहर जौनपुर मछली शहर तहसील के गेट के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई।मछली शहर में जमीनी विवाद को लेकर आए थे।जमीनी मामले पर वाद विवाद मारपीट बदल गई। दोनों पक्षों से कई लोगो को छोटे आई हैं।पीड़ित पक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि तिलौरा गांव के निवासी हैं तिलोरा में जमीन के मामले को लेकर विवाद चल रहा है।कन्या पाठशाला की जमीन पर खर पट्टू द्वारा पट्टा करा कर उस पर निर्माण कराया जा रहा है कि हम लोगों ने रोक दिया। इस मामले का मुकदमा मछली शहर तहसील में विचारा धीन है।आज तहसील में हम लोग मामले को लेकर आए थे की उस पक्ष से आए राजेश यादव व अन्य लोग वाद विवाद कर लिए और मारपीट करने लगे मारपीट लगे।महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों को भी चोट आई है। तहसील मछली शहर गेट के सामने ही वाद विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया।पुलिस को दोनों पक्षों को पड़कर थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

