खाना बनाते समय बेहोश होकर गिरा युवक अस्पताल में तोडा दम
*प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप*(अखंड राष्ट्र)
निघासन— कोतवाली निघासन के अंतर्गत आने वाली झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झंडी राज निवासी युवक सुभाष कश्यप पुत्र मुल्लू कश्यप उम्र करीब 23 वर्ष गरीबी को झेल रहा परिवार का भरण पोषण करने के लिए हरियाणा मजदूरी करने गया था। जहां दोपहर को खाना बना रहा था इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पडा़ आस पास के लोग उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंचकर आधार से उसकी पहचान कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिर अंतिम संस्कार के लिए उसके गांव लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन के ग्राम झंडी राज सुभाष कश्यप के घर भिजवाया शव घर आते ही परिवार मे कोहराम मच गया साथ ही गांव में शोक की लहर दौड गई। परिवारीजनो ने गमगीन महौल मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

