By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मजलिसों में शामिल हुए लोग, रोते हुए इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मजलिसों में शामिल हुए लोग, रोते हुए इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया*
उत्तर प्रदेशराज्य

मजलिसों में शामिल हुए लोग, रोते हुए इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया*

Omkar Tripathi
Last updated: June 29, 2025 4:36 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
मजलिसों में शामिल हुए लोग, रोते हुए इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया*
SHARE

जौनपुर | इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद मे मोहर्रम के तीसरे दिन अजमेरी मोहल्ला स्थित मुफ्ती अनवार हैदर एडवोकेट के इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए आज़मगढ़ से आये मौलाना सैय्यद मोहम्मद हसन आब्दी ने कहा कि दो मोहर्रम के दिन ही इमाम हुसैन का काफिला करबला पहुंचा था, जिसमें बुढ़े, बच्चे, औरतें और जवान शामिल थे। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का मकसद यजीद से जंग करना नहीं था बल्की इस्लाम मजहब का सही संदेश देना था, जो उनके नाना पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ) ने दिया था। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीने से होती है। शिया मुसलमानों और मौला हज़रत अली अलैहिस्सलाम के मानने वालो के लिए ये महीना बेहद गम भरा होता है। 

 जब भी मोहर्रम की बात होती है तो सबसे पहले जिक्र कर्बला का किया जाता है। आज से लगभग साढ़े चौदह सौ साल पहले तारीख-ए-इस्लाम में कर्बला की जंग हुई थी. ये जंग जुल्म के खिलाफ इंसाफ के लिए लड़ी गई थी। इस जंग में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथी शहीद हो गए थे। इसलिए कहा जाता है हर कर्बला के बाद इस्लाम जिंदा होता है। 

  मौलाना मो हसन आब्दी ने आगे बताया कि यजीद और यजीद के लश्कर वाले सच्चाई को खत्म करना चाहते थे और हर तरह की बुराई फैलाना चाह रहे थे, लेकिन इमाम हुसैन ने कहा कि उनके रहते उनके नाना का दीन इस्लाम और उनका पैगाम खत्म नहीं होगा। इसी उद्देश के लिए इमाम हुसैन ने करबला में अजीम कुर्बानी दी और इस्लाम को बचा लिया। 

  मजलिस से पहले सोजख्वानी को हैदर काज़मी व कैफी मोहम्मदाबादी ने किया। उसके बाद पेशख्वानी मुफ्ती शारिब मेहदी व हुसैन मुस्तफा वजीह ने किया। 

  ज्ञात हो कि मोहर्रम में विशेष रूप से मजलिसें होती है लोग हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत व बलिदान को याद करते है। शोक मनाने वाले लोग मजलिसों में शामिल होते हैं, रोते हैं, और इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

  इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी, मुफ्ती अनवार हैदर, सै मो मुस्तफा, नैय्यर आज़म, मौलाना सै मोहसिन, नजमुल हसन नजमी, सै मो हसन नसीम, डॉ अली जौहर आज़म, कायम आब्दी, इसरार हुसैन, अनवारूल हसन, नजमुल हसन, अलमदार, अरूश, दानिश अब्बास, हैदर हुसैन, साजन खान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भायंदर पूर्व से युवक लापता
दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड से सोनू निगम सम्मानित
युवती के साथ युवक हुआ हुआ फरार
भाजपा युवा नेता सुशील कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सीटी स्कैन निशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मिलेगी मदद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भोपाल में स्कूल टॉपर्स सम्मान समारोह 30 जून को भोपाल में स्कूल टॉपर्स सम्मान समारोह 30 जून को
Next Article कुत्तुपुर के शिवांश ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up