नौपेड़वा(जौनपुर) सिकरारा ब्लाक के मझौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्या के घर शुक्रवार को आकाशवाणी वाराणसी महमूरगंज के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बक्शा कृषि वैज्ञानिकों के साथ चौपाल लगाया। आकाशवाणी अधिकारी दिनेश सिंह एवं सहयोगी रामकृष्ण मिश्र ने किसानों मौजूद किसानों से खेती पर परिचर्चा की। किसान समरजीत मौर्य ने गांव की भौगोलिक स्थिति के बारे में परिचय कराते हुए पूर्व में की जाने वाली खेती से होने वाले लाभ की जानकारी दी। किसान विपिन सिंह एवं कमलेश यादव द्वारा धान खेती की सीधी बुआई व यंत्रो का प्रयोग विधि की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्या ने किसान चौपाल में अमरूद, लीची एवं बेल लगाने के तरीके बताए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पौधों को ले जाकर तुरंत नहीं लगाना चाहिए बल्कि 8 से 10 दिन के बाद पौधों की रोपाई करने से पौधे अच्छे ठंग से ग्रोथ करते हैं। किसान उमाशंकर मौर्या ने बताया भिंडी की खेती करके अच्छी आय की जा सकती है। अनिल मौर्या ने अगैती नेनुआ तथा करेले की खेती की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह द्वारा सब्जियों में लगने वाले रोग व्याधि एवं समसामयिक खेती विषय पर रखी। पशुपालक सूर्य प्रकाश यादव द्वारा पशुओं पशु पालन से होने आय व हरे चारे के लिए नैपियर घास पर जानकारी दी। केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर प्रगति यादव ने किसानों को मूल्य संवर्धन से बने उत्पाद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे देश में हजारों टन सब्जी सड़को पर नष्ट कर दी जाती हैं जिससे हम मूल्य संवर्धन उत्पाद बनाकर उसको बाजार में बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। चौपाल के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को केन्द्र पर लगे हाईटेक नर्सरी से किसान सब्जी की नर्सरी कम दामों में ले जाकर अपने यहां रोपित कर लाभ प्राप्त करते हैं साथ ही साथ केंद्र पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान अपनी तकनीकी खेती करके अपनी अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

