मड़ियाहूं के दादर बाईपास के पास बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुईं जिससे बाइक सवार हुए बुरी तरह से घायल हो गए बताया जाता है कि बडेरी नदियांव निवासी किशन 30 वर्ष अपनी पत्नी अंजू 28 एवं बच्ची दिया 3 वर्ष को मडियाहू से दवा लेकर अपने घर नदियांब जा रहे थे की बेलवा बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो यूपी 62सी एस 0335 ने बाइक में जोरदार आमने-सामने टक्कर मारी जिससे बाइक सवार मौके पर ही गिरकर तड़पने लगे वहीं पर टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए भर्ती कराया सूचना पारकर मौके पर पहुंची मडियाहू की पुलिस बोलेरो और बोलेरो चला रहे ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गई और अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।वहीं पर घायलों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।और मौके पर पहुंचे परिजन की रो रो कर बुरा हाल है।

