By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मडियाहूं पुलिस बन गई जज, सुन फैसला, हत्या को आत्महत्या साबित करने पर दे रही है जोर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मडियाहूं पुलिस बन गई जज, सुन फैसला, हत्या को आत्महत्या साबित करने पर दे रही है जोर 
उत्तर प्रदेशराज्य

मडियाहूं पुलिस बन गई जज, सुन फैसला, हत्या को आत्महत्या साबित करने पर दे रही है जोर 

Omkar Tripathi
Last updated: June 14, 2025 3:40 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जौनपुर । थाना मड़ियाहूं क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़की का अपहरण कर वाराणसी के एक होटल में उसकी हत्या की गई और बाद में उसे पर्दे की रॉड से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया। बावजूद इसके, मड़ियाहूं पुलिस इस मामले को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण बता रही है और मात्र एक आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है।

मृतका के पिता ने मड़ियाहूं थाने में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है और उन मोबाइल नंबरों की सूची भी सौंपी है जिनसे मृतका से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बावजूद पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो साक्ष्य में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जिस रॉड से मृतका को लटकाया गया है, वह इतनी मजबूत नहीं कि किसी इंसान का भार सह सके। साथ ही मृतका के एक पैर का जमीन पर और दूसरे घुटने तक मुड़े हुए पैर का बेड पर टिके रहना यह संकेत देता है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

पीड़ित परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन मड़ियाहूं पुलिस की निष्क्रियता ने उनकी उम्मीदों को गहरा आघात पहुँचाया है। क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस हत्याकांड का कब और कैसे पर्दाफाश करती है या इसे महज एक और दबा दी गई फाइल बना दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता के प्रयास से बदला गया जर्जर विद्युत केबल —–
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द द्वारा जौनपुर में महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण
समरस फाउंडेशन के नव वर्ष 2025 कैलेंडर का विमोचन
शशि दुबे द्वारा लिखित उपन्यास प्रतिबिंब का विमोचन समारोह संपन्न
विधानसभा 138 के विधायक ने बाढ क्षेत्र का लिया जायजा पीडितों को बांटी सामग्री
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चौकियां धाम में दी गयी विमान दुर्घटनाग्रस्त लोगो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि चौकियां धाम में दी गयी विमान दुर्घटनाग्रस्त लोगो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Next Article लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up