सुजानगंज,जौनपुर – क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्य में अनियमियता का भंडार सुजानगंज ब्लॉक में देखने को मिल रहा है।
सुजानगंज ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई कर्मचारी निलंबित भी हुए हैं इन सब के बावजूद भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में हो रहे कार्यों पर लगे मजदूरों की संख्या देखने पर फोटो सहित 5अथवा 10 दिखेंगे पर हाजिरी 100 के ऊपर की होती है। यही नहीं शुक्रवार के दिन सुबह की आनलाइन हाजिरी 15 गांव में विकास कार्य हेतु मजदूर लगे हैं वहीं शाम को 37 गांवो में कार्य हुआ है ऐसा आनलाइन हाजिरी बता रहा कुछ दिन पूर्व बारा गांव में भ्रष्टाचार के नाम पर जांच किया गया पर कोई निष्कर्ष निकला नहीं।तथा राजस्व गांव दहेव के प्रधान ,सचिव जेई के मिली भगत से 26 जून को मजदूर दो हाजिरी दश की लगी है तथा गांव के ही निवासी रामदेव गौतम पुत्र मेडई के खेत का समतलीकरण के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिए गये। जिसका भी जांच हुआ पर जांच अधिकारी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके। नरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार पर खंड विकास अधिकारी के साथ-साथ उच्च अधिकारी क्यों नहीं संज्ञान ले रहे हैं। गांव में विकास हो नहीं रहा हाजीरी सैकड़ो की संख्या में मजदूरो की लग रही सचिव के पास इतना समय नहीं कि हो रहे विकास कार्यों की देख रेख कर सके तथा जेई साहब ऐक जगह बैठकरM.B.बना दे रहे हैं।नरेगा के तहत दोनों मीटिंग हाजिरी लगने वाला एक मीटिंग क्यों लग रही किसी अधिकारी के पास इतना समय नहीं पूछ सके फोटो ऐसे लगाया जाता है कि चेहरा पहचान में आये ही नहीं कि कभी जांच पड़ताल होने पर मजदूरों से पूछ ताछ हो सके । अवधेश मौर्य के साथ कई क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने मांग करते हुए कहा उच्च अधिकारी सरकार द्वारा चलाई गई नरेगा योजना का ग्रामीणों को लाभ मिलने की जगह ग्राम प्रधान, सचिव एवं जेई की जेब भरने का कार्य हो रहा है। ऐसे कार्यों पर रोक लगनी चाहिए।नरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों की जिस प्रकार लूट खसोट हो रही है अगर उच्च अधिकारियों द्वारा सच्चाई पूर्वक जांच किया गया तो भ्रष्टाचार के नाम पर सुजानगंज ब्लाक जिले में प़थम स्थान प्राप्त होगा। गांव के विकास कार्यों की ऑनलाइन हाजिरी दो मीटिंग लगनी चाहिए एक मीटिंग लग रही है पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया हमें पूरी तरह से जानकारी नहीं तथा आनलाइन हाजिरी में फोटो के चेहरे 5 अथवा 10दिखते है हाजिरी 100 के पार लग रही है पर बताये संबंधित अधिकारी को भेज कर उसकी तुरंत जांच करवाएंगे तथा इससे जुड़े भ्रष्टाचारी लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई किये जायेंगे।

