By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम
महाराष्ट्र

मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम

Akhand Rashtra
Last updated: May 18, 2024 1:51 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम
SHARE

मुंबई। मुंबई के प्रमुख सामाजिक संगठन फ्लोरा फाउंडेशन ने गुरूवार को मुंबई की के.ई.एम. अस्पताल में मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी भूरि-भूरि सराहना की जा रही है। मुंबई के पूर्व उप महापौर और फ्लोरा फाउंडेशन के ट्रस्टी बाबू भाई भवानजी और फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण सबनीस के मार्गदर्शन में स्कूली छात्रों ने मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर सैकड़ों परिजनों को भोजन दिया गया। भोजन वितरण कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। भवानजी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के परिजनों की मदद करना और छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी तथा दया की भावना पैदा करना था।
उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल के भविष्य हैं। यदि अभी से उनमें संवेदनशीलता तथा करुणा की भावना पैदा की जाए तो आगे चलकर यही बच्चे एक सुंदर समाज का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें समाज के कमजोर वर्गों और मुसीबत में फंसे लोगों का विशेष ध्यान देना चाहिए। संस्था इस उपक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी देती है। बच्चे इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर रोमांचित थे। उनका कहना था कि आज उन्हें जीवन का आकर खूबसूरत उद्देश्य प्राप्त हुआ है। अब वे ऐसे अधिक से अधिक सेवा कार्य करेंगे।
भवानजी ने कहा कि सभी छात्रों और जिम्मेदार लोगों को अपने जन्मदिन और विशेष मौकों पर अस्पताल और अनाथाश्रमों आदि में जाकर सेवा का काम करना चाहिए। तब समाज के सभी लोगों को अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में ट्रस्टी स्वामी भारत भूषण जी, सचिव सुरेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष कमलेश ठक्कर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिक्षक विधायक कपिल पाटिल से मिलकर जताया आभार
बेस्टी एजुकेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
नव वर्ष के स्वागत में स्वास्थ्यकर्मियों ने केक काटकर मनाई खुशियां
कालीना विधानसभा में अमरजीत सिंह को लेकर जनता में उत्साह
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ 6 विभूतियों का करेगा सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर आरएसएस ने की संयुक्त बैठक मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर आरएसएस ने की संयुक्त बैठक
Next Article श्रीराम कथा मानव को जीवन जीने की कला सिखाती है – पुष्कर महाराज श्रीराम कथा मानव को जीवन जीने की कला सिखाती है – पुष्कर महाराज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up