महर्षि संस्थान में संपूर्ण भारत वर्ष में लगभग 300 नगरों में श्री गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े धूमधाम से समस्त कार्यकर्ताओं एवं भक्तों द्वारा मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी १०० से अधिक देशों के महर्षि संस्थानों में यह उत्सव मनाया जा रहा है। प्रमुख दो दो। दिवसीय उत्सव भारत के हृदय प्रान्त की राजधानी भोपाल के गुरुदेव ब्रह्मानन्द सरस्वती आश्रम, वार्ड छान, भोजपुर मंदिर मार्ग में स्थित महर्षि उत्सव भवन में महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस 9 जुलाई की दोपहर में मुंबई की प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत और भजन गायिका सुश्री अत्री कोटल के द्वारा मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति की गयी। अपनी प्रस्तुति का प्रारम्भ गुरु वंदना, श्री गणेश वंदना से किया और फिर श्री राम और श्री कृष्ण जी के अत्यंत भावमय सुमधुर भजनों से सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सुश्री अत्री के साथ तबले पर संगत विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अनूप घोष ने की, हारमोनियम पर संगत श्री ललित सिसोदिया ने की, बांसुरी पर संगत श्री अमर भोला ने की और मंजीरा वादन पंडित घनश्याम तिवारी ने किया।
आज १० जुलाई को गुरु पूर्णमा के पावन पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी मुख्य वक्ता होंगे, जो महर्षि संस्थान की इस वर्ष की सभी उपलब्धियां वैदिक गुरु गुरु परंपरा के आचार्यों, श्री गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज और परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के श्री चरणों में अर्पित करेंगे और अगले वर्ष की कार्य योजनायें घोषित करके गुरुजनों का आशीष प्राप्त करेंगे। अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर भुवनेश शर्मा, पूर्व कुलगुरु महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, वैद्यराज मधुसूदन देशपांडे, निदेशक मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम (महा) और श्री व्ही. आर. खरे, निदेशक संचार एवं जन संपर्क-महर्षि संस्थान होंगे।
श्री गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट द्वारा Website: www.ramrajtv.in YouTube: https://www.youtube.com/c/Ramrajtv/ Facebook: https://www.facebook.com/1Ramrajtv/और अनेकों चैनेल्स पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है जिसे १०० से भी अधिक देशों में देखा जा रहा है।

