By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती
महाराष्ट्र

महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती

Akhand Rashtra
Last updated: April 9, 2024 11:21 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती
SHARE

वसई। महापण्डित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन, अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल मालाड पूर्व के विशाल सभागार में विद्यालय के संस्थापक डॉ शारदा प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में सांकृत्यायन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष शर्मा ने अपने विद्वत्तापूर्ण उद्बोधन में आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्राचीन संस्कृति, सभ्यता एवं मान्यताओं के संरक्षण पर बल दिया। स्वागताध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने अपने ओजस्वी भाषण में सांकृत्यायन जी के विविध पहलुओं एवं पक्षों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। तीनों संस्थाओं के संस्थापक डॉ. श्रीभगवान तिवारी ने प्रास्ताविकी में राहुल एवं भगवान परशुराम के दिव्य जीवन पर प्रकाश डाला। सम्मान्य अतिथियों में वेदमूर्ति गोरक्षनाथ पैठणकर ने सबको आशीर्वाद देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों का अधिकाअधिक आयोजन पर बल दिया एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। विद्वानों के वेदमंत्रोच्चार के उद्घोष के साथ अतिथियों में वेदमूर्ति गोरक्षनाथ पैठणकर, अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, स्वागताध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश दुबे, रोशनी किरण, मधुबाला शुक्ला ने माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं सांकृत्यायन जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा अर्चन किया। प्रारंभ में रोशनी किरण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, अर्चना उपाध्याय ने स्वागत गीत गाया, आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने अतिथियों का परिचय दिया। आचार्य रामव्यास ने गोरक्षनाथ पैठणकर, जनार्दन मिश्र ने डाॅ. शारदा प्रसाद शर्मा, डाॅ. परमिंदर पाण्डेय ने डाॅ.ओमप्रकाश दुबे, प्रभाशंकर शुक्ल ने दिनेश सबनीश, अर्चना उपाध्याय ने डाॅ. रोशनी किरण, पुष्पा तिवारी ने डाॅ. मधुबाला शुक्ला का सम्मान किया। वीरेंद्र त्रिपाठी, धनंजय चौबे, अनिल तिवारी आदि संस्था-सदस्यों ने अन्य अतिथियों, कवियों, वक्ताओं को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कवियों में श्याम नारायण पाण्डेय, राम सिंह, जवाहरलाल निर्झर, डाॅ.विवेक सिंह, मनमोहन दास, दिनेश वर्मा, अमर दुबे, दिनेश बैसवारी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डाॅ.परमिंदर पाण्डेय, अर्चना उपाध्याय, डाॅ. अवनीश सिंह, डॉ.मधुबाला शुक्ला, डॉक्टर चंद्रभूषण शुक्ल आदि वक्ताओं ने सांकृत्यायन जी पर विद्वतापूर्ण परिपत्र प्रस्तुत किया। डाॅ.अमरबहादुर पटेल, एवं डाॅ.अवनीश सिंह ने कुशल मंच संचालन किया।डाॅ. परमिंदर पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन में चंद्रवीर यादव आर.के.सर, प्रभाशंकर शुक्ल, जनार्दन मिश्र, धनंजय चौबे का विशेष योगदान था। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

भावना शर्मा जैन कांग्रेस की निष्ठावान सिपाही है –हर्षवर्धन सपकाल
दशहरा रैली के चलते दिन में ही जन्मदिन मनाएंगे विक्रम प्रताप सिंह
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के जन्मदिन पर महारक्तदान शिविर संपन्न
विट्ठलवाड़ी के श्री हनुमान मंदिर पर यज्ञ और रुद्राभिषेक संपन्न
उत्तर भारतीयों का आक्रोश, अमित साटम का उड़ायेगा होश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शुभम बिंद ने किया नाम रोशन अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शुभम बिंद ने किया नाम रोशन
Next Article शोक सभा में शामिल सैकड़ो लोगों ने व्यक्त की संवेदना शोक सभा में शामिल सैकड़ो लोगों ने व्यक्त की संवेदना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up