मुंबई। महाराष्ट्र विधानस्भा चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने 11 दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 22 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस को 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र की जनता के साथ-साथ पूरे देश में खुशी की लहर देखी जा रही है। एक योग्य, कर्मठ और जनप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में वे प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अगला 5 वर्ष महाराष्ट्र के लिए स्वर्णिम काल होगा। जनता खुशहाल होगी और प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा।

