- सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, सर्वेक्षण के अनुसार गरीब परिवार को दिए जाएंगे पैसे?
- पूर्व मुख्यमंत्री आतिश ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का मांगा वक्त
नई दिल्ली: दिल्ली की नई रेखा हुकूमत की पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना को तो लागू कर दिया लेकिन महिला सम्मान निधि के रूप में प्रति माह 2500 सौ रुपए देने के वादे पर अब सरकार ने ‘टर्म एंड कंडीशन’ लगा दी है। जबकि चुनावी वादे में सभी महिलाओं को पैसा आवंटित करना था, लेकिन ऐसा होगा नहीं? इसके लिए सरकार एक आर्थिक सर्वेक्षण करवाएगी, बेहद गरीब परिवार की महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए लंबे समय तक महिलाओं को इतजार भी करना होगा। वादा आगामी 8 मार्च से पैसा देना था। इस योजना में सरकार समृद्ध समाज की महिलाओं को बाहर रखेगी। इस वादाखिलाफी को लेकर राजनीतिक विरोध भी शुरू हो गया है। तभी इस सम्बंध में पूर्व मुख्यमंत्री आतिश ने शनिवार को चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगा था।
मालूम हो, हाल में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए देने का ऐलान किया था, तब उन्होंने पात्रता की शर्तों और आर्थिक स्थिति का आकलन की बात नहीं कही थी। जानकारी के मुताबिक सरकार ने महिला सम्मान के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसे अगली कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सरकार इसमे नियम-शर्तें तय करेगी और उसके बाद पात्र महिलाओं से रजिस्ट्रेशन करवाएगी। भाजपा की ओर से 8 मार्च को पहली किस्त देने का वादा किया था, जिसमें अब सिर्फ 15 दिन ही शेष बचे हैं। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है।

