बदलापुर, जौनपुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ विपक्षियों पर सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मालती खरवार ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही काशी प्रसाद और शिव प्रसाद जानबूझकर सार्वजनिक रास्ते को बाधित कर रहे हैं, जिससे आम जन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मालती ने बताया कि कुछ दिनों बाद उनके घर पर शादी समारोह आयोजित होना है, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने के कारण कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा आ रही है।
महिला ने जिलाधिकारी से मामले में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए रास्ता साफ करवाने की मांग की है, ताकि होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की भी अपील की है।

