सुल्तानपुर | मां के नाम चलाएं जा रहे वृक्ष लगाओं अभियान के तहत आज नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर में रेंजर विनय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा संतोष कुमार तिवारी,वन रक्षक अजय कुमार वर्मा, भूपेंद्र कुमार मिश्रा, राहुल वर्मा,राम सुधार माली, रंजीत कुमार द्वारा भारी संख्या में फलदार पौधों आम, जामून,सहजन,आवला ,अमरुद आदि का वितरण किया गया। पौध वितरण के उपरान्त क्षेत्रीय वन रेंजर विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार पौधों का रोपण करना चाहिए।जिससे पौधे सुरक्षित हों व विकसित हो छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण देव सिंह कि अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण में भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।वन विभाग व वन महोत्सव के उपलक्ष्य में विकास खंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में आएं दिन पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से धरती को हरा-भरा व प्रदुषण मुक्त बनाए रखने के लिए जगह जगह जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

