By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मागाठाणे विधानसभा की SRA के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मागाठाणे विधानसभा की SRA के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
महाराष्ट्र

मागाठाणे विधानसभा की SRA के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

Akhand Rashtra
Last updated: August 4, 2023 1:52 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

विधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों को मिली सफलता

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रात विधायक प्रकाश सुर्वे के साथ हुई बैठक में,मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में एसआरए के लिए बड़ी घोषणा की। देवीपाड़ा एसआरए में झोपड़ी धारकों को अमीनेस्टी योजना के तहत घर दिया जाएगा और महीने भर के भीतर किराया भी दिया जाएगा। मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में एसआरए की समस्याएं प्रलंबित हैं। मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के विधायक और विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे,पिछले कई वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रात विधायक प्रकाश सुर्वे को ठोस आश्वासन दिया कि मागाठाणे की एसआरए समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। बैठक में स्लम पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे, म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद बोरिकर, बृहन्मुंबई महानगर पालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल, विकास योजना, शहरी विकास विभाग के मुख्य अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उक्त अधिकारियों के साथ-साथ विधायक प्रकाश सुर्वे और उनके प्रतिनिधिमंडल और संबंधित अधिकारियों के साथ मागाठाणे के वार्ड नंबर 12 में महाकाली एसआरए और देवीपाड़ा एसआरए बोरीवली (पूर्व) में झुग्गी पुनर्वास के संबंध में एक संयुक्त बैठक की। उक्त बैठक मे कई वर्षों से रुकी हुई महाकाली झुग्गी पुनर्वास परियोजना का निर्माण एमएमआरडीए करेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने देवीपाड़ा एसआरए में झुग्गी धारकों को दो साल के बकाया किराया देने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से मागाठाणे की एसआरए समस्याओं का शीघ्र समाधान हो जायेगा, यह विश्वास विधायक प्रकाश सुर्वे ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में शाखा प्रमुख कौस्तुभ म्हामणकर, महाकाली एसआरए के हेमंत पांडे, अविनाश जाधव, सुभाष ठोंबरे, दीपक पटेल, पालसिंह पनयारी, देवीपाड़ा एसआरए के मोहन पटेल, गजानन कासार, राजेश राणे, ऋषिकेश सुर्वे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बेस्टी एजुकेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा संपन्न
संगीत साहित्य मंच की 107वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
शिक्षक सेना के राज्य स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे उद्धव ठाकरे
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट पवई का वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न
विश्व शांति की कामना के साथ संतोष दीक्षित ने कराया सुंदरकांड पाठ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, स्कूल-कॉलेज परिसर में कोचिंग संस्थानों पर लगाम के लिए क्या कदम उठाए?
Next Article नालासोपारा में डॉ दयानंद तिवारी का नागरिक सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up