By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: माथेरान की वादियों में आयोजित जनभाषा की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > माथेरान की वादियों में आयोजित जनभाषा की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
महाराष्ट्र

माथेरान की वादियों में आयोजित जनभाषा की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Akhand Rashtra
Last updated: April 2, 2024 1:43 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे (बहुभाषी काव्यगोष्ठी) के परचम तले मार्च की गोष्ठी 30 और 31मार्च को माथेरान की हसीन वादियों में स्थित ‘ होटल लेक व्यू ‘में संपन्न हुई।अपराह्न 5 बजे से कविता पाठ का प्रथम सत्र आरंभ हुआ जो लगभग रात्रि 9 बजे तक चलता रहा।सत्र का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार तिलकराज खुराना के शुभकामना पत्र और मुँह मीठा करने के सुंदर चाकलेट से हुआ। संस्था चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने संस्था के संक्षिप्त परिचय के साथ परमपुज्य भुवनेंद्र सिंह बिष्ट,स्व. मरियल गजाला और अन्य संस्था के सहयोगियों को याद किया जो अब नहीं हैं।वरिष्ठों और महिलाओं को शाल देकर सत्कार किया गया।अनिल शर्मा के सशक्त संचालन में सभी कवियों ने दिल खोलकर सुंदर रचनाओं का पाठ किया।संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि कविता पाठ का श्रीगणेश सत्यभामा सिंह ने किया। विशेष कविगोष्ठी के अध्यक्ष गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी,प्रमुख अतिथि नरेंद्र सिंह गहरवार एवं शिवकुमार सिंह रहे। रात्रि 9 बजे कविगोष्ठी संपन्न होने के पश्चात रात्रि भोजन फिर चहलकदमी करते हुए कवियों ने साहित्य पर गहन परिचर्चा की।रात्रि विश्राम के समय कवियों ने एक अलग अंदाज में काव्य का आनंद लिया।दूसरे दिन सुबह सब लोग छह बजे दूसरे सत्र के लिए योग और स्वास्थ्य के लिए इकट्ठे हुए। छह बजे से ही योग और स्वास्थ्य संबंधी सत्र चला।सभी लोगों ने योग सत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी कुछ जानकारियां हासिल की। योगाचार्य रामप्यारे सिंह के सानिध्य में कार्यक्रम दो घंटे तक चला।इसके बाद माथेरान की वादियों में लोग घूमने निकल गए और 11 बजे तिवारी के सानिध्य में स्वर-संगीत का कार्यक्रम चला जिसमें तिवारी के साथ सदाशिव चतुर्वेदी,रामप्यारे सिंह और लाल बहादुर यादव ‘कमल’ का योगदान सराहनीय था।तिवारी हारमोनियम और दूबे तबले पर संगत कर रहे थे।दो लोग नरेंद्र सिंह गहरवार और दिनेश सिंह ‘रघुवंशी’ एक दिन पहले से ही पहुँचे हुए थे।अन्य लोगों में वरिष्ठ ग़ज़लकार रेखा रिंगर रोशनी, सदाशिव चतुर्वेदी एवं पत्नी पुष्पा चतुर्वेदी, सत्यभामा सिंह एवं पति शिवकुमार सिंह,नरसिंह हैरान जौनपुरी और उनकी धर्मपत्नी सीमासिंह, लालबहादुर यादव’कमल’,अधि.अनिल शर्मा,विनय सिंह ‘विनम्र’, रामप्यारे रघुवंशी, रमाशंकर ‘यदुवंशी’ एच आर यादव, सुशील कुमार सिंह (डब्बू),आदित्य सिंह थे।एक बार फिर 12 बजे की महफ़िल में अन्य कवियों के सुंदर आख्यान को पढ़ा गया जो अत्यंत मधुर रहा।उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के पदाधिकारियों ने सभी साहित्यकारों के सहयोग से किया। अंत में चेयरमैन रघुवंशी जी ने विशेष आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी कवियों एवं कवियत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

वकील संघ की नरेंद्र मेहता से मांग, एड.राजकुमार मिश्रा को मिले नगरसेवक का टिकट
जनभाषा की गोष्ठी मां भारती के वैज्ञानिकों को समर्पित
भाऊसाहेब हिरे कॉलेज में काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न
मीरा रोड में नीला सोन्स द्वारा श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
“Language is a medium of communication, not of conflict” – Ashish Shelar
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न
Next Article सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं उत्तर भारतीय समाज, राजनीतिक हिस्सेदारी भी चाहिए – आरपी सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up