जौनपुर | इमाम हसन की शहादत 27 सफ़र के अवसर पर शाहगंज भादी में हमेशा के दस्तूर के के मुताबिक इस साल भी जुलूस उठाया गया.
जिसमें मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की जानिब से जायरीन के लिए एक फ्री मेडिकल कैम्प लगाया गया. यह संस्था विगत कई वर्षो जाति भावना से ऊपर उठकर समय समय पर मरीजों और जरूरत मंद की यथा सम्भव सेवा करती रही है.
फ्री मेडिकल कैम्प में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी आयी हुई अंजुमन के और श्रद्धालू ने फ्री मेडिकल सलाह के अलावा निशुल्क औषधि प्राप्त की.
निशुल्क शिविर में शाहगंज के प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ सुनील के अलावा डॉ शहंशाह खान, डॉ मुफीद अहमद, डॉ राम दुलार भारतीय पूरे समय उपस्थित रहे.
संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक के हुसैन हैदर उपाध्यक्ष
मोह हसीब के साथ, मोह.
सिबलू मोहम्मद लारेब,हसन मेहंदी आसिफ़ m.j.h.स्कूल
,मोह हसनैन इदू,निजाम अहमद, नईम अहमद अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विवेक कुमार ,सबी हैदर जिला अस्पताल जौनपुर, नंद लाल प्रजापति मोह शाहिद आदि का सहयोग रहा.कार्यक्रम के अंत मे संस्था के संचालक हुसैन हैदर ने जुलूस आयोजक एवं श्रद्धालु का शुक्रिया अदा किया कि संस्था को सेवा करने का मौका दिया गया

