By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मीरा भायंदर के विकास के लिए प्रतिबद्ध – एकनाथ शिंदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मीरा भायंदर के विकास के लिए प्रतिबद्ध – एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र

मीरा भायंदर के विकास के लिए प्रतिबद्ध – एकनाथ शिंदे

Akhand Rashtra
Last updated: September 8, 2023 3:23 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
मीरा भायंदर के विकास के लिए प्रतिबद्ध – एकनाथ शिंदे
SHARE

प्रताप फाउंडेशन की दहीहंडी में शामिल हुए 143 गोविंदा पथक

भायंदर l बरसात के बावजूद मीरा भायंदर में दही हांडी की धूम रही। सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था प्रताप फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मीरा रोड के शांति पार्क स्थित बैंक आफ इंडिया के पास भव्य दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया। रात 11 बजे तक गोविंद पथकों का लगातार आना जारी रहा। कुल 143 गोविंदा पथकों ने दहीहांडी को सलामी दी। सभी गोविंद पथकों को आकर्षक ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान दिए गए। प्रताप फाउंडेशन द्वारा 11लाख 11 हजार 111 रुपए का पुरस्कार रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीरा भायंदर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक प्रताप सरनाइक के माध्यम से वे अब तक इस शहर के विकास के लिए 3000 करोड रुपए दे चुके हैं। विक्रम प्रताप सिंह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के इस युवा नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर शिवसेना ने उत्तर भारतीय समाज के प्रति अपना लगाव और विश्वास व्यक्त किया है। विक्रम प्रताप सिंह ने मीरा भाईंदर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए, अयोध्या के साथ-साथ काशी के विकास में शिवसेना द्वारा किए जा रहे योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि शिवसेना समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से वे इस शहर को सबसे सुंदर शहर बनाकर ही दम लेंगे। प्रताप फाउंडेशन द्वारा आयोजित दहीहांडी महोत्सव में हास्य कलाकार सुनील पाल अभिनेता हिमांशु मलिक अभिनेत्री दीपिका सिंह, अभिनेत्री रेहमत रतन, अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरी समेत करीब एक दर्जन कलाकार उपस्थित रहे । पूर्वांचल के मशहूर भक्ति गीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति, अनामिका त्रिपाठी, नंदिनी त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक गायकों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रताप फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष विद्या शंकर चतुर्वेदी, ब्रिसेन सिंह उर्फ शिवा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू उपाध्याय, राम शेखरी, कपिल परमार, योगेश सिंह ,जगदीश नाइक ,रूपेश सिंह, विपिन चौधरी, हीरा महाराज, आदर्श सिंह, अभिषेक सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मीरा भायंदर के विकास के लिए प्रतिबद्ध – एकनाथ शिंदे

बेस्टी एजुकेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
ओलंपिक में गोल्ड मेडल की करो तैयारी – देवेंद्र फडणवीस
शिवसेना का हमेशा रहा उत्तर भारतीयों का साथ– विधायक प्रताप सरनाईक
आकर्षण का केंद्र बनी नालासोपारा की रामलीला
दिव्यांग विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आया लायंस क्लब
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुरेश ठाकुर योद्धा के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन सुरेश ठाकुर योद्धा के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन
Next Article जेल भेजे गए शिक्षक की पत्नी धरने पर,एसपी बोले संयुक्त टीम की रिपोर्ट पर करेंगे कार्रवाई जेल भेजे गए शिक्षक की पत्नी धरने पर,एसपी बोले संयुक्त टीम की रिपोर्ट पर करेंगे कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up