मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नौवादाढ़ी गांव के निकट रविवार की भोर में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर लिया तथा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। सतहरिया चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्रा गश्त कर रहे थे। भोर में मुखबिर की खास सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह गड़ियवा की तरफ आ रहा है। सूचना पर हमराहियों के साथ गड़ियवा नर्सरी के निकट पुलिस ने घेराबंदी कर आ रहे तीन साथी चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितो ने अपना नाम हरिश्चंद्र गुप्ता व अजीत सरोज चन्दौकी रामनगर, आर्यन पटेल निवासी गढ़ियवा थाना मुंगरा बादशाहपुर बताया। उक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बताया कि तीनों शातिर चोर है जो क्षेत्र में व आसपास के इलाके में सक्रिय रहते थे मौका मिलते ही लोगों की मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे। उक्त शातिर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

