By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश
उत्तर प्रदेशराज्य

मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश

Salman Raza
Last updated: September 16, 2025 10:27 pm
Salman Raza
6 months ago
Share
मुंगराबादशाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश
SHARE

पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

दोहरी हत्याकांड की सीबी सीआईडी से कराई जाए जांच – मुईद अहमद

शाहजहां और जहांगीर के परिवारों को दिया जाएं सुरक्षा व्यवस्था और शस्त्र लाइसेंस

मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर- कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुईद अहमद व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगवा चंदौकी गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बीते शनिवार को बदमाशों ने दो सगे भाइयों शाहजहां (60) वर्ष व जहांगीर (45) वर्ष की रामनगर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस दौरान पूर्व मंत्री मुईद अहमद और जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिजनों को हौसला बढ़ाया।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, बलात्कार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार की नाकामी के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही है। योगी सरकार में माफिया और अपराधी खुलेआम हत्या और लूट कर रहे हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पूरी तरह से ध्वस्त है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व्यवस्था और शस्त्र लाइसेंस प्रदान करे और दोहरी हत्याकांड की जांच सीबी सीआईडी से कराए। कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि योगी की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी और डकैती हो रही है। पुलिस पकड़ने के बजाय गरीबों का शोषण करने में लगी रहती है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, आरिफ खान, शहनवाज़, मंजू सभासद, इरशाद, विनय तिवारी, चंद्रेश तिवारी, तौफीक वाली, अनुराग पांडेय, शहजादे अंसारी, बबलू , रेखा सिंह, पुष्पा शुक्ला, राजकुमारी मिश्रा व सत्यदेव आदि लोग मौजूद रहे।

समरस फाउंडेशन ने किया जौनपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव का सम्मान
जौनपुर में हुआ आकाश इंस्टीट्यूट का उद्घाटन
वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बाबा कुंज पहुंचकर लिया आशीर्वाद
केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए वाराणसी में ‘युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन’ की घोषणा की काशी शिखर सम्मेलन में 100 आध्यात्मिक संगठनों के 500 युवा नेता भाग लेंगे; ‘काशी घोषणापत्र’ नशा मुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय रोडमैप की रूपरेखा तैयार करेगा।
मोबाइल टॉवर पर लगने वाली मशीनों की चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नीभापुर में पिपरी भवानी धाम के सुंदरीकरण में आपत्ति, गांव में आक्रोश नीभापुर में पिपरी भवानी धाम के सुंदरीकरण में आपत्ति, गांव में आक्रोश
Next Article प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुइथांकलां ब्लॉक में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुइथांकलां ब्लॉक में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up