By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंबई में जल्द बनेगा श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर – आचार्य पवन त्रिपाठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई में जल्द बनेगा श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर – आचार्य पवन त्रिपाठी
महाराष्ट्र

मुंबई में जल्द बनेगा श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर – आचार्य पवन त्रिपाठी

Adminakhandrashtra
Last updated: October 8, 2024 4:59 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
मुंबई में जल्द बनेगा श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर – आचार्य पवन त्रिपाठी
SHARE

मीरा रोड में सद्भाव- सहयोग संगठन ने किया आचार्य का सत्कार

मुंबई। मुंबई में बहुत जल्द श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह घोषणा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने की है। उन्होंने मुंबई के मीरारोड उपनगर में सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित सत्कार समारोह में कहा कि राज्य सरकार की तरफ से कॉरिडोर के शिलान्यास का कार्यक्रम शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा।
आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहा है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से गंभीर रूप से बीमार लोगों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट सामाजिक कार्यो में भी अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा, न सिर्फ उत्तर भारतीय बल्कि देशभर के सनातन समाज के श्रद्धालुओं के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर एक तीर्थ है। हमारी कोशिश रहेगी कि सिद्धिविनायक के भक्तों और देशभर के श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन पूजन की पूरी सुविधा प्राप्त हो। उन्होंने मीरारोड के सुरभि हाल में हुए भव्य सत्कार समारोह आयोजित करने के लिए सद्भाव सहयोग संस्था को धन्यवाद दिया। वहीं, सम्मान समारोह में उपस्थित मीरारोड के युवा नेता व मीरा-भाईंदर विधानसभा के भाजपा प्रभारी एड रवि व्यास ने भी आचार्य पवन त्रिपाठी जी का सम्मान क़िया। उन्होंने श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता रवि व्यास ने कहा कि आचार्य त्रिपाठी इस पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति है, और वह मंदिर की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी भरपूर ध्यान देंगे। व्यास ने कहा कि आचार्य जी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले अपने अध्यक्षीय भाषण में सद्भाव सहयोग संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मिश्र ने कहा कि आचार्य जी का सम्मान करते हुए हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी देवभाषा संस्कृत के विद्वान और ज्योतिषाचार्य है। सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट में पहली बार किसी उत्तर भारतीय नेता के रूप में आचार्य त्रिपाठी जी को यह सम्मान मिला है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आचार्य पवन त्रिपाठी को इस पद पर नियुक्त कर महानगर में उत्तर भारतीय समाज का दिल जीत लिया है जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अवश्य मिलेगा। एड राजकुमार मिश्र ने कहा कि आचार्य पवन त्रिपाठी को श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पद उनकी योग्यता का एक पड़ाव है उन्हें राजनीति में अभी लंबी दूरी तय करनी है। हम सभी को पूरा भरोसा है कि मुंबई में उत्तर भारतीय नेतृत्व की कमी को वे पूरा करेंगे। मुंबई के साथ-साथ ठाणे और नवी मुंबई के हिंदीभाषी इससे बहुत ही प्रसन्न है। राजकुमार मिश्र ने भाजपा नेता रवि व्यास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने साबित किया कि वे किसी के रबर स्टाम्प नही बन सकते। आज मीरारोड और भाईंदर के नेताओ में स्वच्छ और बेदाग छवि के नेता के रूप में उनकी गणना होती है। वहीं, गैर सरकारी संगठन जलधारा के अध्यक्ष व भाजपा नेता भरत मिश्र ने कहा कि मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के धनी आचार्य पवन त्रिपाठी जी का सत्कार करते हुए हम सभी हर्षित हैं। बहुत कम समय मे उन्होंने मुंबई की राजनीति में अपना अहम स्थान बनाया है। यह उत्तर भारतीय समाज के लिए अभिमान की बात है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आचार्य पवन त्रिपाठी को यह सम्मान देकर उत्तर भारतीय समाज और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित किया है। भरत मिश्र ने भाजपा नेता रवि व्यास के बारे में कहा कि आगामी चुनाव में यहां की जनता का यही कहना है कि मीरा भाईंदर की आस रवि व्यास। भाजपा नेता राजू (भाई) मिश्र ने आचार्य पवन त्रिपाठी का सत्कार करते हुए कहा कि मीरा रोड के कार्यकर्ताओं को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। युवा नेता राजू मिश्र ने सत्कार समारोह में भरपूर समय देने के लिए आचार्य जी को धन्यवाद दिया। इस समारोह में मुंबई भाजपा के सचिव प्रमोद मिश्र, मीरारोड भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज (दरोगा) पांडेय, राज्य भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव रामकांत सिंह, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज चौबे, मीरारोड उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह, उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष सिंह,बलवंत सिंह, सत्यप्रकाश दुबे, शिवसेना (यूबीटी) उत्तर भारतीय नेता विद्याशंकर चतुर्वेदी, सुशील मिश्र आदि उपस्थित रहे। सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड जी सी तिवारी ने आभार व्यक्त किया। संस्था के कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ल ने संस्था के सहयोगियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सीए संजय अग्रवाल, मर्चेंट नेवी कैप्टन कमलेश गुप्त, रत्नेश मिश्र, सचिदानंद मिश्र, पत्रकार अशोक शुक्ल, विष्णु प्रकाश मिश्र, राकेश यादव, मोहन मिश्र, उद्धव सोनी, प्यारेलाल गुप्त, लालचंद यादव और भगवान भाई चौधरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुंबई में जल्द बनेगा श्री सिद्धिविनायक कॉरिडोर – आचार्य पवन त्रिपाठी
भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने लिया कुणाल महाराज का आशीर्वाद
राजनीति में अग्रवाल समाज को भी चाहिए हिस्सेदारी
नौकरी दिलाने की लालच देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी आयकर आयुक्त गिरफ्तार
प्रभादेवी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता अभियान संपन्न
मागाठाणे विधानसभा के 100 आदिवासियों को मिला जन्म प्रमाण पत्र का तोहफा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विक्रम प्रताप सिंह ने माना मुख्यमंत्री तथा सरनाईक का आभार विक्रम प्रताप सिंह ने माना मुख्यमंत्री तथा सरनाईक का आभार
Next Article बिल्डर की मनमानी के चलते बदहाली का जीवन जीने को विवश बिल्डर की मनमानी के चलते बदहाली का जीवन जीने को विवश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up