By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंब्रा रेल दुर्घटना को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ ने रेलवे पर साधा निशाना 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंब्रा रेल दुर्घटना को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ ने रेलवे पर साधा निशाना 
महाराष्ट्रराज्य

मुंब्रा रेल दुर्घटना को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ ने रेलवे पर साधा निशाना 

Omkar Tripathi
Last updated: June 11, 2025 10:34 am
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
मुंब्रा रेल दुर्घटना को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ ने रेलवे पर साधा निशाना 
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंब्रा में 9 जून को हुई भीषण रेल दुर्घटना ने मुंबई की लोकल ट्रेन व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस हादसे में कई निर्दोषों की मौत हो गई और अनेक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। इस हादसे को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ के अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर जमकर लताड़ लगाई है।

दुबे ने पत्र में कहा है, “क्या सरकार की जिम्मेदारी केवल मुआवज़ा देकर खत्म हो जाती है? जिनकी जान गई, उनका क्या? रेलवे की तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था पर जवाबदेही तय होगी या नहीं?” उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि ये हादसा मानव भूल नहीं, बल्कि सिस्टम फेल्योर का परिणाम है – जोकि वर्षों से उपेक्षित और बदहाल लोकल ट्रेन ढांचे का सीधा नतीजा है।

पत्र में महासंघ ने खुलकर सवाल उठाया कि जब वातानुकूलित ट्रेनों में दरवाज़े ऑटोमैटिक रूप से बंद रहते हैं, तो वही सुरक्षा व्यवस्था मुंबई की करोड़ों जनता को ढोने वाली लोकल ट्रेनों में क्यों नहीं? क्या आम जनता की ज़िंदगी की कीमत एसी क्लास के यात्रियों से कम है? दुबे ने लिखा कि जब हादसे होते हैं तभी अधिकारी “एक्टिव मोड” में आते हैं, वरना दिन-प्रतिदिन टूटती ट्रेनों, ओवरलोडिंग, और खुले दरवाज़ों से हो रही मौतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने इसे “अघोषित हत्या” करार देते हुए रेल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। तकनीकी सुधारों की माँग, “अब नहीं तो कभी नहीं”

महासंघ ने मांग की है कि बिना देरी के मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाज़ों की व्यवस्था लागू की जाए। टिटवाला, डोंबिवली, विरार, वसई, भायंदर, मीरा रोड, अंधेरी, चेंबूर, पनवेल, बेलापुर जैसे उच्च ट्रैफिक वाले स्टेशनों पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब अगर कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसों की पूरी ज़िम्मेदारी सरकार और रेलवे प्रशासन की होगी।

पत्र का लहजा न सिर्फ सवाल करता है, बल्कि सिस्टम से जवाब भी मांगता है। अशोक दुबे ने रेल मंत्री से अपील की है कि वे इसे केवल एक दुर्घटना न मानें, बल्कि मुंबई की जान कहलाने वाली लोकल ट्रेनों की सुरक्षा के सवाल के रूप में देखें – और सुधारों की शुरुआत करें।

मधुबन वाशरी हादसा: करोड़ों की लागत से बना सेलो ढहा, कर्मी सुरक्षित निकाला गया, प्रबंधन पर सवाल
EPL क्रिकेट टूर्नामेंट में पी उत्तर विभाग की टीम ने बाजी मारी
लॉन्ग टर्म प्लानिंग को देखते हुए सकारात्मक बजट– तरुण प्रकाश धंध
नवीन मंडी उन्नाव में छोटे व्यापारियों और किसानों पर बड़े व्यापारियों की तानाशाही, प्रशासन भी निशाने पर
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 241 वीं मासिक गोष्ठी सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वरिष्ठ समाजसेवी जियालाल शर्मा का किया गया सम्मान  वरिष्ठ समाजसेवी जियालाल शर्मा का किया गया सम्मान 
Next Article वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विक्रांत की आमची मुंबई-2 का 20 जून को विमोचन  वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विक्रांत की आमची मुंबई-2 का 20 जून को विमोचन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up