मुंबई। कान्यकुब्ज मंडल मुंबई द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सह्याद्रि अतिथिगृह, मुंबई में हुआ। इस विशेष अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मंत्री अजय अ. शुक्ल और कोषाध्यक्ष अरविंद अवस्थी जैसे प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे। वार्षिक कैलेंडर 2025 को मंडल की गतिविधियों और समाज की प्रगति का प्रतीक माना जाता है।

