By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुश्किलों का डटकर करें सामना–संतोष आरएन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुश्किलों का डटकर करें सामना–संतोष आरएन सिंह
महाराष्ट्र

मुश्किलों का डटकर करें सामना–संतोष आरएन सिंह

Akhand Rashtra
Last updated: July 26, 2024 2:50 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

उत्तर भारतीय संघ ने किया मेधावी बच्चों को पुरस्कृत

मुंबई। आप अपने हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं बस आपको यह याद रखना है कि चाहे जितनी मुश्किलें आ जाए आपको कभी भी हार नहीं मानना है और उनका डटकर सामना करना है। उत्तर भारतीय संघ द्वारा संस्था के संस्थापक तथा पूर्व महामंत्री स्व. बांकेराम तिवारी की 36 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को असल्फा स्थित हिंदी बाल विद्या मंदिर में आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त बातें कही। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि आज के युग में लोग माता -पिता के निधन के पांच -छह साल बाद उन्हें भूल जाते हैं लेकिन स्व बांकेराम तिवारी ने समाज के लिए जो काम किया है उसके लिए उन्हें संघ आज भी याद कर रहा है और आगे भी करेगा।संतोष सिंह ने समाज के बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय समाज के मेधावी बच्चों की पढ़ाई में धन की कमी आने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के प्रथम रैंक प्राप्त विद्यार्थी रिया राजेश गुप्ता को 51 हजार रुपए, द्वितीय रैंक प्राप्त विद्यार्थी सुजीत अशोक पांडे को 31 हजार रुपए तथा तृतीय रैंक प्राप्त विद्यार्थी मुस्कान बानो इदरीश को 21 हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने स्व बांकेराम की तिवारी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि हिंदी बाल विद्या मंदिर की नींव स्व तिवारी ने रखी थी लेकिन उसे आगे बढ़ाने का कार्य संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व आर.एन.सिंह ने किया उन्होंने कहा कि आर.एन सिंह समाज के शिखर पुरुष थे जिनके कारण आज संघ का नाम ऊँचा हो रहा है.संघ के मौजूदा अध्यक्ष संतोष सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कि आर.एन सिंह के विकास कार्यो को वे आगे बढ़ा रहे है.इस अवसर पर उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, विनोद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, डॉ. शिवश्याम तिवारी, राजेश सिंह, संजू सिंह, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही, प्रहलाद पांडे, रामनयन शर्मा, पूर्व महामंत्री शिवदत्त सिंह, मुख्याध्यापिका (माध्यमिक) प्रिया संजू सिंह, उप मुख्याध्यापक रमेश मिश्रा, मुख्याध्यापिका (प्राथमिक) मीना सिंह, पर्यवेक्षक अशोक शिंदे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

हृदयागंन साहित्यक संस्था द्वारा हुआ एकल काव्यपाठ
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रकाश सुर्वे ने चलाया स्वच्छता अभियान
श्री धारकुंडी स्वामी शताब्दी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
डॉ किशोर सिंह उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष नियुक्त
निसार अहमद खान समेत 6 अधीक्षक प्रमोशन होकर बने उप-शिक्षणाधिकारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोइथा ब्लॉक के अनेक गांवों में किया वृक्षारोपण
Next Article गीत अश्क बन गये (सरस गीत माला) के संपादक डॉ मलय तिवारी की रचनाकारों से अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up