By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मेडिकल कालेज, जौनपुर में बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) मैनेजमेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मेडिकल कालेज, जौनपुर में बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) मैनेजमेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

मेडिकल कालेज, जौनपुर में बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) मैनेजमेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न

Adminakhandrashtra
Last updated: July 3, 2025 9:29 pm
Adminakhandrashtra
9 months ago
Share
मेडिकल कालेज, जौनपुर में बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) मैनेजमेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न
SHARE

जौनपुरः उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर की प्राचार्या प्रो० डा० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी के दिशा निर्देश में डा० पूजा पाठक, नोडल अधिकारी बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) द्वारा 03 जुलाई, 2025 को कालेज के नर्सिंग अधिकारी, एम०पी० डब्ल्यू हेल्थ एवं एम०पी० डब्ल्यू जनरल को PPT के माध्यम से प्रोजेक्टर पर क्लीप दिखाकर बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि “हर स्वास्थ्य कर्मी की जिम्मेदारी है कि वह बायोमेडिकल कचरे को सुरक्षित रूप से संभाले और समाज को संक्रमण मुक्त बनाए।” जैसा कि हम जानते हैं, बायोमेडिकल वेस्ट अर्थात चिकित्सा कार्यों से उत्पन्न वह अपशिष्ट, जिसमें शरीर के तरल पदार्थ, औषधियाँ, ब्लेड, सुई, संक्रमित वस्तुएँ आदि शामिल होते हैं- यदि इन्हें उचित तरीके से अलग न किया जाए और समय पर निपटाया न जाए, तो यह गंभीर संक्रमण फैला सकते है। यह न केवल मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खतरा बन सकता है, बल्कि पूरे समाज और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकता है। हमें बायोमेडिकल वेस्ट को सही रंग के डस्टबिन में डालना चाहिए, और उसे सुरक्षित रूप से संग्रहित तथा लेबल करना चाहिए तथा नियमों के अनुसार निष्पादन करना चाहिए। इसके साथ हमें यह भी समझने कि आवश्यकता है कि हमारे द्वारा बरती गई एक छोटी सी लापरवाही किसी अन्य के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम इस प्रशिक्षण को केवल औपचारिता न मानें, बल्कि जो कुछ हम सीखें, उसे अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने साथियों को भी जागरूक करें।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०ए० जाफरी ने प्रशिक्षण में बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है चाहे हम डॉक्टर हों, नर्स हों, टेक्नीशियन हों, सफाईकर्मी हों या प्रशासनिक अधिकारी। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सही ज्ञान प्राप्त करें और उसे नियमित रूप से कार्यान्वयन में लाएं।हमारे अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के पृथक्करण, संग्रहण, लेबलिंग, परिवहन और निष्कासन की समुचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। परंतु हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर कर्मचारी प्रशिक्षित हो, जागरूक हो और नियमों का पालन करे। मैं प्रशिक्षको का आभार व्यक्त करता हूँ, जो इस महत्वपूर्ण विषय पर आपको प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही, मैं सभी उपस्थित कर्मचारियों से अपेक्षा करता हूँ कि वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसे अपने दैनिक कार्य में आत्मसात करें। अन्त में मैं यही कहना चाहूंगा किः “स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एक आवश्यक कदम है। हम सब मिलकर इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं।”इस अवसर पर डा० ले० कर्नल सी०बी०एस० पटेल, डा० सरिता पाण्डेय, डा० राजश्री यादव, डा० अरविन्द पटेल, डा० चन्द्रभान, डा० जितेन्द्र, डा० अचल सिंह, डा० ममता, डा० नवीन कुमार सिंह, डा० आदर्श यादव, डा० बृजेश, डा० अरविन्द यादव, डा० जय सूर्या, डा० अलिशा अंजुम, डा० पंकज कुमार इत्यादि चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण प्रशिक्षण के लिए उपस्थित रहें।

प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति सिंह का देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मान
कनाकिया गार्डन परिवार द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
समरस फाउंडेशन ने किया युवा अधिवक्ता अरुणा पांडे का सम्मान
वरिष्ठ सर्जन व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज प्रकाश सिंह ने लगाया नि:शुल्क शिविर
वाराणसी में जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर: पुलिस की लापरवाही पर न्यायालय सख्त, दो थानों के इंस्पेक्टरों का वेतन रोका,
Next Article अनफिट ऐसे स्कूली वाहन / अन्य यात्री वाहन (आटो / ई रिक्शा) जो बच्चों को स्कूल तक ले जाने का कार्य कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up