डिवाइडर हटाने की मांग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- भरत मिलाप रोशनी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू के प्रयासों से मिली सफलता, जौनपुर मार्ग पर लगे डिवाइडर हटाने का काम शुरू हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, सीओ प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक के के सिंह को ज्ञापन सौंपकर जौनपुर मार्ग पर लगे डिवाइडर हटाने की मांग की थी। ज्ञापन के 12 घंटे बाद ही प्रशासन ने डिवाइडर हटाने का काम शुरू कर दिया।
8 और 9 अक्टूबर को होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला के लिए प्रशासन की इस कार्रवाई से चौकियों और डीजे के निकलने में आसानी होगी। इस मार्ग से डेढ़ दर्जन से अधिक चौकियां और डीजे निकलती हैं, जबकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में सौ से अधिक मां की प्रतिमाएं शामिल होती हैं। इस अवसर पर लाखों दर्शकों की भीड़ उमड़ती है।लोगों ने डिवाइडर हटाने के लिए अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। चौकिया और दलों की तरफ से आलोक कुमार गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार ज्ञापित किया गया है।

