जफराबाद।लाइनबाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री को एक अज्ञात युवक द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने अज्ञात युवक के विरूद्ध केस किया है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते शुक्रवार को उसकी बेटी के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया।फोन आने के बाद वह घर से निकल गई। अब उसके नंबर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता ने संभावना जताई है कि किसी युवक के बहकावे में आकर उसके साथ चली गई है।प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

